-
जिम करने वाले अंडे का सेवन अधिक करते हैं। कई बार लोग एक, दो या फिर इससे अधिक भी अंडे का सेवन करते हैं। किसी भी चीज के अधिक सेवन से उसका शरीर दुष्प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं एक दिन में कितना अंडा खाना चाहिए और सेवन का सही समय क्या है। (Photo: Unsplash) महंगे एवोकाडो से बेहतर है सस्ता आंवला, सिर्फ एक आंवला पूरी कर सकता है ये जरूरतें
-
पोषक तत्व
अंडे में प्रोटीन, विटामिन ए, बी12, डी और ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही आयरन, फास्फोरस और जिंक जैसे खनिज भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। (Photo: Freepik) -
जिम करने वाले कितना अंडा खा सकते हैं
शारीरिक रूप से जो लोग एक्टिव हैं वह एक दिन में 2-3 अंडा खा सकते हैं। दरअसल, जब एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर को प्रोटीन की जरूरत अधिक होती है और अंडे में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। (Photo: Freepik) -
कितनी देर में खराब हो जाता है उबला अंडा
उबले हुए अंडे का भी समय सीमा तय है। उबालने के दो से तीन घंटे बाद इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके बाद इसके सेवन से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। (Photo: Freepik) लंबी उम्र से जांघों का क्या है कनेक्शन, मजबूत रखने के लिए करें ये दो योगासन -
दिल के मरीजों को खाना चाहिए या नहीं?
हार्ट से जुड़े मरीजों को अंडे के सफेद भाग को खा सकते हैं। हालांकि, खाने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। (Photo: Unsplash) -
एक अंडे में कितना कोलेस्ट्रॉल होता है
एक अंडे में लगभग 190 मिग्रा कोलेस्ट्रॉल होता है जो इसके जर्दी में अधिक पाया जाता है। इसी के चलते दिल के मरीजों को इसके सेवन से मना किया जाता है। (Photo: Freepik) -
किस समय खाना चाहिए
अंडे के नाश्ते और दोपहर के भोजन के बाद खाना उत्तम बताया गया है। हालांकि, रात में भी सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है। जिन लोगों को वजन बढ़ाना है उनके लिए रात में अंडे का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। (Photo: Unsplash) किस विटामिन की कमी से लिवर डैमेज होता है? जानें कैसे करें इसकी पूर्ति