-
शरीर का लगभग 60 से 70 प्रतिशत पानी का हिस्सा होता है। पानी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। यह शरीर को डिटॉक्स करने से लेकर हाइड्रेट रखता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पानी पीने के बाद शरीर को हाइड्रेट होने में कितना समय लगता है। (Photo: Unsplash) बिना दवा के प्राकृतिक रूप से डायबिटीज को कंट्रोल करने का तरीका, रोज कितनी देर एक्सरसाइज करना चाहिए
-
पानी की पहली घूंट से लेकर शरीर की कोशिकाओं तक इसके पहुंचने की प्रक्रिया वैज्ञानिक रूप से काफी रोचक है। आइए जानते हैं: (Photo: Unsplash)
-
पानी पीते ही क्या होता है
जैसे ही पानी पीते हैं यह पाचन तंत्र से होते हुए आगे बढ़ता है। पानी का अवशोषण मुख्य रूप से आंतों में होता है। एक रिसर्च (Springer) के अनुसार पानी पीने के 5 मिनट के अंदर ही उसका कुछ हिस्सा खून में दिखाई देता है। (Photo: Unsplash) -
कितने देर में अवशोषित होता है पानी
आधा पानी लगभग 11–13 मिनट में अवशोषित हो जाता है। जितना पानी पीते हैं उसे पूरे शरीर में फैलने के लिए लगभग 75–120 मिनट का समय लगता है। वहीं, खाली पेट पीया गया सादा पानी सबसे जल्दी अवशोषित होता है। जबकि शक्कर वाले या मिनरल से भरपूर पानी को प्रोसेस करने में शरीर को अधिक समय लगता है। (Photo: Unsplash) महंगे एवोकाडो से बेहतर है सस्ता आंवला, सिर्फ एक आंवला पूरी कर सकता है ये जरूरतें -
पानी शरीर में कैसे घूमता है?
पानी खून में जाने के बाद शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैलना शुरू करता है। हमारे शरीर का लगभग 60–70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है, इसलिए यह प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है। (Photo: Unsplash) -
खून में कितनी देर में पहुंचता है पानी
पहले 15 मिनट पानी खून में पहुंच जाता है। फिर 1–2 घंटे के अंदर पानी शरीर के ऊतकों और कोशिकाओं में समान रूप से फैल जाता है। शरीर की कोशिकाएं धीरे-धीरे अगले दो घंटे तक पानी सोखती रहती हैं। (Photo: Unsplash) -
कोशिकाएं कब तक पूरी तरह हाइड्रेट होती हैं?
कोशिकाओं तक पानी पहुँचने के लिए aquaporins नाम के छोटे प्रोटीन चैनल मदद करते हैं। एक रिसर्च के अनुसार लाल रक्त कोशिकाएं तुरंत हाइड्रेट होती हैं। (Photo: Unsplash) लंबी उम्र से जांघों का क्या है कनेक्शन, मजबूत रखने के लिए करें ये दो योगासन -
शरीर के अंगों में कितने देर में पानी पहुंचता है
पानी शरीर के अलग-अलग अंगों में पहुंचता है। दिमाग, लिवर और किडनी तक इसे पहुंचने में 30 से 60 मिनट का समय लगता है। वहीं, मांसपेशियों और त्वचा में पहुंचने में इसे 1 से 2 घंटे का समय लगता है। बता दें कि, हाइड्रेशन एक धीमी प्रक्रिया है। (Photo: Unsplash) -
कितने दिनों तक शरीर में रहता है पानी
शरीर में पानी कभी स्थिर नहीं रहता। यह लगातार उपयोग, अवशोषण और पुनः पूर्ति की प्रक्रिया में रहता है। इस रिसर्च के अनुसार शरीर में मौजूद पानी का पूरा संग्रह लगभग हर 50 दिनों में बदल जाता है। हर दिन शरीर लगभग 4–5 लीटर पानी एक्सचेंज करता है। इसी के चलते नियमित रूप से 4-5 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। (Photo: Unsplash) -
शरीर के किन अंगों से निकलता है पानी
पानी शरीर से पेशाब, पसीने, सांस लेने और मल के रास्ते निकलता है। इसलिए एक बार अधिक पानी पीने के बजाय दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पीने की सलाह दी जाती है। (Photo: Freepik) -
हाइड्रेशन का समय
पानी पीने के करीब पांच मिनट बाद शरीर में हाइड्रेशन शुरू हो जाता है। पूरा हाइड्रेशन होने में 1–2 घंटे का समय लगता है। शरीर सादा पानी सबसे जल्दी हाइड्रेट करता है। लगीं, हाइड्रेशन की प्रक्रिया दिनभर चलती है। (Photo: Unsplash) किस विटामिन की कमी से लिवर डैमेज होता है? जानें कैसे करें इसकी पूर्ति