-
हम जो भी कुछ भी खाते-पीते हैं उसका असर शरीर में अलग-अलग समय तक रहता है। कुछ नुकसानदेह चीजें हैं जिनका असर शरीर में काफी देर तक रहता है। आइए जानते है: (Photo: Freepik) पूरे लिवर का फैट गला सकती है ये काली ड्रिंक, दिनभर में इतना करें सेवन
-
1. कैफीन (Caffeine)
शरीर में कैफीन का असर 6 से 8 घंटे तक रहता है। (Photo: Freepik) -
2. अल्कोहल (Alcohol)
शराब पीने के बाद इसका असर शरीर से धीरे-धीरे कम होता है। लेकिन शरीर में यह एक दिन तरह रह सकता है। शरीर में शराब का असर 12 से 24 घंटे तक रहता है। (Photo: Pexels) -
3. निकोटीन (Nicotine)
सिगरेट और तंबाकू सेहत के लिए कितना हानिकारक इसका अंदाजा इसी से लगा लें कि एक बार सेवन करने के बाद शरीर में इसका असर 1 से 3 दिन तक रहता है। (Photo: Pexels) मोरिंगा पाउडर या जूस? घने, मजबूत और खूबसूरत बालों के लिए कैसे करें सेवन -
4. शुगर (Sugar)
चीनी शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है लेकिन कुछ ही देर में ऊर्जा का असर उसी रफ्तार से खत्म भी होती है। इसका असर शरीर में 2 से 4 घंटे तक रहता है। (Photo: Pexels) -
5. THC (गांजा)
गांजा सेहत के लिए कितना खतरनाक होता है इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि यह शरीर में सबसे अधिक समय तक रहता है। मारिजुआना का असर शरीर में 30 दिनों तक रह सकता है। खासकर वसा कोशिकाओं में इसका असर अधिक होता है। (Photo: Pexels) -
6. एंटीबायोटिक्स (Antibiotics)
एंटीबायोटिक का असर शरीर में कुछ घंटे से लेकर कुछ दिनों तक रह सकता है। यह दवा के डोज पर निर्भर करता है। (Photo: Pexels) महिलाओं के लिए बेहद जरूरी हैं ये तीन बीज, हार्मोन संतुलन से त्वचा और इम्यूनिटी तक के लिए फायदेमंद -
7. विटामिन C
विटामिन सी का इस्तेमाल शरीर जल्दी कर लेता है जिसके चलते इसकी रोजाना जरूरत होती है। शरीर में विटामिन सी का असर 24 घंटे तक रहता है। (Photo: Freepik) -
8. विटामिन B12
विटामिन B12 शरीर में लंबे समय तक स्टोर रहता है और धीरे-धीरे काम होता है। यह कई महीनों तक रह सकता है। (Photo: Freepik) -
9. पानी (Water)
पानी जल्दी पच जाता है और शरीर से बाहर निकल जाता है। इसलिए बार-बार पीना जरूरी है। यह शरीर में 2 से 4 घंटे तक रहता है। v -
10. प्रोटीन युक्त भोजन (Protein Meal)
प्रोटीन धीरे-धीरे पचता है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देता है। इसका असर शरीर में 3 से 6 घंटे तक रहता है। (Photo: Freepik) सर्दियों में रोज गुड़ क्यों खाना चाहिए, शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं