• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • राशिफल
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • राशिफल
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. food for liver in monsoon 5 nutritious foods for healthy liver

Food For Liver In Monsoon: बारिश में लीवर को हेल्दी रखना है जरूरी, ये 5 पौष्टिक आहार रखते हैं दुरुस्त

बारिश के मौसम में लीवर को हेल्दी बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। कुछ फूड्स हैं जो इस मौसम में लीवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

By: Vivek Yadav
Updated: June 10, 2025 11:58 IST
हमें फॉलो करें
  • nutritious foods for liver
    1/10

    मानसून आते ही कई बीमारियों के आने का भी खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान लीवर पर भी बुरा असर पड़ सकता है। शरीर से गंदगी को बाहर निकालने में लीवर अहम भूमिका निभाता है ऐसे में इसका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है। (Photo: Grok AI Image)

  • 2/10

    दरअसल, मानसून के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है जिसके चलते शरीर में विषाक्त पदार्थों का स्तर भी बढ़ जाता है। इन विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए लीवर पर दबाव पड़ता है। (Photo: Freepik)

  • 3/10

    बारिश में स्वच्छता में कमी के चलते बैक्टीरिया और वायरस आसानी से फैल सकते हैं साथ ही पानी में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस हो सकते हैं जिसके चलते लीवर को नुकसान पहुंच सकता है। (Photo: Freepik)

  • 4/10

    बारिश के मौसम में लीवर को दुरुस्त रखने के लिए इन 5 फूड्स का जरूर सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं: (Photo: Freepik)

  • 5/10

    1- अनार
    मानसून आते ही मार्केट में अनार खूब मिलता है जो एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है और ये सारे गुण लीवर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। अनार का एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में फ्री रेडिकल सेल्स को खत्म करने और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। (Photo: Unsplash)

  • 6/10

    2- जामुन
    जामुन मुख्य रूप से बारिश के मौसम का फल है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि जामुन के सेवन से लीवर हेल्दी रहता है और साथ ही ये कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। (Photo: Freepik)

  • 7/10

    जामुन कैसे रखता है लीवर को हेल्दी
    दरअसल, जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो लीवर की कोशिकाओं की रक्षा करता है। साथ ही इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण लीवर की सूजन को कम करने में मददगार है। इसके अलावा जामुन पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। (Photo: Freepik)

  • 8/10

    3- परवल
    परवल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो लीवर को हेल्दी बनाए रखने और इससे जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पाचन को भी दुरुस्त रखता है। (Photo: Freepik)

  • 9/10

    4- करेला
    करेला खाने में भले ही कड़वा लगता है लेकिन ये पूरे हेल्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद है। करेले में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो लीवर में पाए जाने वाले एंजाइमों की एंटीऑक्सीडेंट एक्टिविटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। (Photo: Unsplash)

  • 10/10

    5- आलूबुखारा
    बरसात के मौसम में आलूबुखारा भी खूब मिलता है। ये इसी मौसम का फल है। आलूबुखारा में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं जो नॉन-अल्कोहलिक लीवर डिजीज से बचाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इसमें घुलनशील फाइबर भी पाए जाते हैं जो हार्ट के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। (Photo: Unsplash) पत्नी के साथ श्रीनगर जाएं तो जरूर खिलाएं ये 8 फूड्स, बढ़ जाएगा प्यार का भी स्वाद

TOPICS
health awareness
healthy liver
Lifestyle
liver
liver disease
Monsoon
+ 2 More
अपडेट
तेजस्वी को सीएम फेस घोषित कर महागठबंधन में सीटों की अड़चन दूर करेगी कांग्रेस? इन सीटों पर ‘दोस्ताना लड़ाई’ से खड़ी हुई मुश्किल
मेहुल चोकसी की भारत वापसी की उम्मीदों से लेकर तेजस्वी यादव के चुनावी वादों तक, पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
‘मेरा भी अंतिम संस्कार…’, असरानी के निधन के बाद अन्नू कपूर ने कही बड़ी बात, बोले- मैं इस दुनिया में बोझ बनकर नहीं जीना चाहता
Bhai Dooj Wishes 2025 LIVE: भाई दिल के लिए एक उपहार है, आत्मा के लिए एक दोस्त… इस तरह के छोटे-प्यारे संदेशों के जरिए दें भाई दूज की शुभकामनाएं
हरियाणा: पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें नियमों का उल्लंघन करने पर लगता है कितना मुआवजा
‘कितने ऑलराउंडर चाहिए, गेंदबाजी पर भी थोड़ा ध्यान दो यार…, अश्विन की कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग
क्या सरफराज खान को ‘खान’ सरनेम की वजह से नहीं चुना गया? गौतम गंभीर पर तंज; शमा मोहम्मद के बयान से मचा हंगामा
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘इसका स्क्रीनटाइम कम करो’, मुनव्वर फारुकी, आशीष ने फराह खान को दी चेतावनी, बोले- वो काम हड़प सकता है
इंडिगो की फ्लाइट में बीच सफर में लीक होने लगा फ्यूल, वाराणसी एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को पारी से हराया; 12 साल बाद घर में जीता टेस्ट मैच, खत्म किया 24 साल का सूखा
‘भारत में निष्पक्ष सुनवाई न मिलने का कोई खतरा नहीं…’, बेल्जियम की कोर्ट ने भगोड़े मेहुल चोकसी को दिया झटका
फोटो गैलरी
9 Photos
घर में पक्षियों का घोंसला बनना क्या देता है शुभ संकेत या बढ़ाता है दुर्भाग्य? जानिए यहां
6 hours agoOctober 22, 2025
8 Photos
अध्यात्म का 5-7-5 नियम, मन को शांत करने और सुखी जीवन का है सबसे सरल तरीका
6 hours agoOctober 22, 2025
8 Photos
सावधान! क्या आप भी डालते हैं कान में तेल? हो सकती है परमानेंट हियरिंग डिसेबिलिटी
6 hours agoOctober 22, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US