-
मानसून आते ही कई बीमारियों के आने का भी खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान लीवर पर भी बुरा असर पड़ सकता है। शरीर से गंदगी को बाहर निकालने में लीवर अहम भूमिका निभाता है ऐसे में इसका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है। (Photo: Grok AI Image)
-
दरअसल, मानसून के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है जिसके चलते शरीर में विषाक्त पदार्थों का स्तर भी बढ़ जाता है। इन विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए लीवर पर दबाव पड़ता है। (Photo: Freepik)
-
बारिश में स्वच्छता में कमी के चलते बैक्टीरिया और वायरस आसानी से फैल सकते हैं साथ ही पानी में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस हो सकते हैं जिसके चलते लीवर को नुकसान पहुंच सकता है। (Photo: Freepik)
-
बारिश के मौसम में लीवर को दुरुस्त रखने के लिए इन 5 फूड्स का जरूर सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं: (Photo: Freepik)
-
1- अनार
मानसून आते ही मार्केट में अनार खूब मिलता है जो एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है और ये सारे गुण लीवर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। अनार का एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में फ्री रेडिकल सेल्स को खत्म करने और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। (Photo: Unsplash) -
2- जामुन
जामुन मुख्य रूप से बारिश के मौसम का फल है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि जामुन के सेवन से लीवर हेल्दी रहता है और साथ ही ये कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। (Photo: Freepik) -
जामुन कैसे रखता है लीवर को हेल्दी
दरअसल, जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो लीवर की कोशिकाओं की रक्षा करता है। साथ ही इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण लीवर की सूजन को कम करने में मददगार है। इसके अलावा जामुन पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। (Photo: Freepik) -
3- परवल
परवल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो लीवर को हेल्दी बनाए रखने और इससे जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पाचन को भी दुरुस्त रखता है। (Photo: Freepik) -
4- करेला
करेला खाने में भले ही कड़वा लगता है लेकिन ये पूरे हेल्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद है। करेले में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो लीवर में पाए जाने वाले एंजाइमों की एंटीऑक्सीडेंट एक्टिविटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। (Photo: Unsplash) -
5- आलूबुखारा
बरसात के मौसम में आलूबुखारा भी खूब मिलता है। ये इसी मौसम का फल है। आलूबुखारा में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं जो नॉन-अल्कोहलिक लीवर डिजीज से बचाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इसमें घुलनशील फाइबर भी पाए जाते हैं जो हार्ट के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। (Photo: Unsplash) पत्नी के साथ श्रीनगर जाएं तो जरूर खिलाएं ये 8 फूड्स, बढ़ जाएगा प्यार का भी स्वाद
