-
कई ऐसी आदतें हैं जिनका असर आंखों की रोशनी पर पड़ता है। इससे आंखें धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। लेकिन आगे चलकर ये आदतें आंखों की रोशनी को काफी ज्यादा प्रभावित कर सकती हैं। खासकर यह पांच आदतें आंखों को ज्यादा प्रभावित करती हैं। (Photo: Freepik) रोज कितना मशरूम खाना चाहिए, शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं?
-
1- अधिक स्क्रीन टाइम
डिजिटल की दुनिया में लगो घंटों मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी पर समय बिताते हैं जिसका असर हमारी आंखों पर भी पड़ता है। अधिक स्क्रीन टाइम के चलते आंखों में तनाव, सिरदर्द, धुंधला दिखाई देना और आंखों में सूखापन जैसी समस्याओं हो सकती हैं। स्क्रीन से निकलने वाली ‘ब्लू लाइट’ नींद को भी प्रभावित कर सकती है। (Photo: Freepik) -
कैसे बचें
अत्यधिक स्क्रीन टाइम से होने वाले आई स्ट्रेन से बचने के लिए 20-20-20 नियम अपनाना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए हर 20 मिनट के स्क्रीन टाइम के बाद 20 फीट दूर पर किसी वस्तु को कम से कम 20 सेकंड तक देखना चाहिए। इसके अलावा, स्क्रीन की ब्राइटनेस अधिक और कम नहीं होना चाहिए। (Photo: Freepik) -
2- आंखें को मलना
अत्यधिक स्क्रीन टाइम के कारण आंखों में खुजली या सूखापन होने पर लोग मलने लगते हैं। ये आदत आंखों की रोशनी को प्रभावित कर सकती है। इससे आंखें की नाज़ुक रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। (Photo: Freepik) रात में सोने से पहले लौंग का पानी पीने से क्या होता है, कौन-कौन से लाभ मिलते हैं? -
क्या करें
आंखों में जब खुजली या फिर जल हो तो इसे मसलने के बजाय आराम देने वाले लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स या ठंडी सिकाई करनी चाहिए। (Photo: Freepik) -
3- अधिक धूप में रहना
सूरज की हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणें सिर्फ त्वचा को ही नहीं, बल्कि आंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। ये मोतियाबिंद का भी कारण बन सकती हैं। (Photo: Pexels) -
कैसे बचें
घर से बाहर निकलते वक्त अगर धूप है तो सनग्लासेस पहनना चाहिए। इससे आंखों पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। (Photo: Pexels) फेफड़ों को साफ करने का सबसे आसान तरीका, अपनाएं ये सरल उपाय -
4- खराब नींद
खराब नींद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करती हैं। साथ ही आंखों के स्वास्थ्य पर भी असर डालती हैं। नींद की कमी से आंखों में सूखापन, फड़कना, धुंधला दिखना और रोशनी भी प्रभावित हो सकती है। (Photo: Freepik) -
कितनी देर सोना चाहिए
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित 7 से 8 घंटे की नींद लेना चाहिए। इससे आंखों को आराम मिलता है साथ वह खुद को रिपेयर भी करती हैं। (Photo: Pexels) -
जरूरी हैं ये तीन विटामिन
आंखों की सेहत के लिए यह तीन विटामिन बेहद जरूरी है। इनके सेवन से रोशनी अच्छी रहती है और साथ ही आंखों से जुड़ी कई अन्य समस्याओं का खतरा भी काफी कम हो जाता है। (Photo: Freepik) बालों को नेचुरली घना और लंबा कर सकता है लेमनग्रास, ऐसे इस्तेमाल किया तो मिलेंगे कई फायदे -
1- विटामिन A
आंखों की रोशनी को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए विटामिन A अहम भूमिका निभाता है। यह रेटिना को सपोर्ट करता है और नाइट ब्लाइंडनेस से बचाता है। गाजर, पालक और शकरकंद जैसे फूड्स में विटामिन A अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। (Photo: Freepik) -
2- विटामिन C
आंखों के लिए विटामिन C भी बेहद जरूरी होता है। विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से आंखों को बचाता है। ये मोतियाबिंद के खतरे कम करता है। खट्टे फल, शिमला मिर्च और ब्रोकोली जैसे कई अन्य फूड्स में विटामिन सी खूब पाया जाता है। (Photo: Freepik) -
3- विटामिन E
आंखों के लिए सबसे जरूरी विटामिन में से एक विटामिन ई भी है। यह आंखों को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है सूखे मेवे, बीज, बादाम, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे और एवोकाडो जैसे फूड्स विटामिन E के अच्छे स्रोत हैं। (Photo: Freepik) बुढ़ापे तक दांतों को मजबूत और चमकदार रखना है? डेली लाइफ में शामिल कर लें यह दस काम
