-
वैज्ञानिकों के अनुसार इस धरती पर लगभग 77 लाख से 87 लाख के बीच जानवरों की प्रजातियां हैं। हर जानवर की अपनी कोई न कोई खासियत है। कुछ ऐसे जानवर हैं जिनके शरीर में कई हार्ट होता है तो कुछ अपनी शरीर का रंग बदलने में माहिर हैं। (Photo: Pexels) दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं भारत के ये 10 पक्षी, देख आप भी हो बन जाएंगे बर्ड लवर
-
लेकिन पृथ्वी पर पांच ऐसे जानवर हैं जो पलक झपकते ही अपनी आंखों का रंग बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से ये जानवर हैं: (Photo: Pexels)
-
1- रेनडियर (Reindeer)
रेनडियर हिरण की एक प्रजाति है जो एकमात्र ऐसा स्तनधारी जानवर है जिनकी आंखों का रंग मौसम के अनुसार बदलता है। गर्मी में इनकी आंखों का रंग सुनहरा (गोल्डन) होता है। सर्दियों में उनका आंखों का रंग गहरे नीले में बदल जाता है। (Photo: Pexels) -
इससे आंखों की संवेदनशीलता 1,000 गुना बढ़ जाती है और वे कम रोशनी में भी चीजें साफ देख पाते हैं। यह बदलाव उन्हें बर्फ में खाना ढूंढने और शिकारी जानवरों को पहचानने में मदद करता है। (Photo: Pexels) विलुप्त हो चुके थे ये पांच खूबसूरत जानवर, जंगलों में अब फिर से उड़ते-दौड़ते दिखेंगे
-
2- कॉमन लून (एक जल-पक्षी) (Common loon)
कॉमन लून पानी में रहने वाला एक पक्षी है जिसकी आंखों का रंग बदल सकता है। गर्मियों में इनकी आंखें चमकीली लाल दिखाई देती है। यह बदलाव उनके रेटिना के विशेष पिगमेंट की वजह से होता है, जो पानी के अंदर देखने और साथी को आकर्षित करने में मदद करता है। वहीं, ठंड के मौसम में इसकी आंखें भूरे-धूसर रंग की हो जाती हैं। (Photo: Pexels) -
3- ऑक्टोपस (Octopuses)
ऑक्टोपस अपने शरीर के साथ ही आंखों का भी रंग बदल सकते हैं। इनके शरीर में मौजूद क्रोमेटोफोर नाम के रंगीन कोशिकाएं आंखों का रंग मिलिसेकंड में बदल देती हैं। यह बदलाव उन्हें अपने आसपास के माहौल में छिपने, शिकार पकड़ने और खतरे से बचने में मदद करता है। (Photo: Unsplash) -
4- कटलफिश (Cuttlefish)
कटलफिश भी अपने शरीर और आंखों दोनों का रंग आसानी से बदल सकती हैं। कटलफिश में क्रोमेटोफोर नामक कोशिकाएं होती हैं जो उन्हें पानी में तुरंत आसपास के माहौल के अनुरूप (कैमोफ्लाज) तुरंत बदल सकती हैं। (Photo: Pexels) -
5- कैटशार्क (शार्क की एक प्रजाति) (Catsharks)
कैटशार्क अपनी आईरिस (आंखों के रंग वाला हिस्सा) को काला से चमकीले नीले या हरे रंग में बदल सकती हैं। यह बदलाव कम रोशनी में भी कर सकती हैं। इससे उनकी आंखें ज्यादा प्रकाश अंदर ले पाती हैं और वे अंधेरे, गहरे समंदर में भी शिकार आसानी से ढूंढ लेती हैं। (Photo: Freepik) सिर्फ ठंड के मौसम में नजर आते हैं ये पांच जानवर? बेहद खूबसूरत होते हैं