-

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस दौरान सबसे अधिक खतरा ठंड लगने का और सर्दी-जुकाम का रहा है। वहीं, बच्चों का खास ध्यान रखना होता है। थोड़ी सी लापरवाही के चलते बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। (Photo: Freepik) क्या बच्चों को चाय या कॉफी पीनी चाहिए? शरीर में क्या होते हैं नुकसान
-
सर्दियों के मौसम में बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। कुछ फूड्स ऐसे हैं जो बच्चों के शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik)
-
1- इन अनाजों की रोटी
सर्दियों के मौसम में रागी, ज्वार और बाजरे की रोटियां खूब खाई जाती हैं। बच्चों को भी इस मौसम में इनकी रोटियां खिलानी चाहिए। यह शरीर को अंदर के गर्म रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें कैल्शियम और आयरन अच्छी मात्रा में होता है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और पाचन से लेकर हड्डियों तक का विकास बेहतर ढंग से होता है। (Photo: Freepik) -
2- फल
सर्दियों के मौसम में बच्चों को संतरा, अमरूद, आंवला, केला, अनार और अन्य मौसमी फल खिलाने की सलाह दी जाती है। यह फल विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही सर्दी-जुकाम और खांसी से बचाने में मदद करते हैं। (Photo: Unsplash) 5 साल के बच्चों को जरूर खेलाना चाहिए ये पांच गेम, तेज होती है याददाश्त और बढ़ता है फोकस -
3- ड्राई फ्रूट्स
सर्दियों के मौसम में बच्चों को ड्राई फ्रूट्स जरूर खिलाना चाहिए। यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और साथ ही शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करते हैं। इनके सेवन से मस्तिष्क का विकास बेहतर ढंग से होता है और साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। (Photo: Unsplash) -
4- घी
भारतीय घरों में घी का सेवन सदियों से होते आ रहा है लेकिन सर्दियों के मौसम में इसे लोग अधिक खाते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो शरीर और दिमाग दोनों के ही विकास में फायदेमंद है। साथ ही अन्य कई गुण पाए जाते हैं जो बच्चों के शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। (Photo: Freepik) -
5- हल्दी वाला दूध
दूध में हल्दी मिलाकर पीने से कई सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही सर्दियों के मौसम में यह शरीर को गर्माहट प्रदान करने में मदद करता है। ऐसे में बच्चों को रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिलाने की सलाह दी जाती है। (Photo: Freepik) बच्चे की हाईट बढ़ाने के लिए प्राकृतिक तरीके, माता-पिता अपनाएं ये आसान टिप्स