-
साल 2025 को खत्म होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचा है। कुछ ही दिनों में नए साल का आगाज होगा। साल 2025 में कई बड़ी घटनाएं हुईं। इसी साल कई बड़े सितारों ने भी दुनिया को अलविदा कहा। (Photo: Indian Express) 89 की उम्र में भी एक्टिव थे धर्मेंद्र, इन सितारों के लिए भी उम्र की सीमा नहीं, 70-80 में भी कर रहे फिल्में
-
ये वो सितारे हैं जिन्होंने दशकों तक लोगों की जिंदगी में रंग भरे। इन सितारों ने अपने किरदार, डायलॉग और जिंदादिली से हर किसी का दिल जीत लिया था। आइए जानते हैं किन-किन सितारों ने साल 2025 में दुनिया को अलविदा कहा? (Photo: Indian Express)
-
1- धर्मेंद्र
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक और हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था। (Photo: Indian Express) -
2- असरानी
अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले असरानी का निधन 20 अक्टूबर 2025 को हुआ था। (Photo: Indian Express) पंकज धीर की 10 पुरानी तस्वीरें, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, ऐसे हुई महाभारत में एंट्री -
3- शेफाली जरीवाला
कांटा लगा फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने भी इसी साल दुनिया को अलविदा कहा। 27 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट के चलते 42 साल की उम्र में शेफाली का निधन हुआ। (Photo: Shefali Jariwala/Insta) -
4- मनोज कुमार
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेताओं में से एक मनोज कुमार का 4 अप्रैल 2025 को 87 की उम्र में निधन हुआ। (Photo: Indian Express) -
5- संध्या शांताराम
संध्या शांताराम का निधन 4 अक्टूबर 2025 को 94 वर्ष की उम्र हुआ। (Photo: Indian Express) -
6- सतीश शाह
हिंदी सिनेमा और टीवी के मशहूर कलाकारों में से एक सतीश शाह का भी इसी साली निधन हुआ। उन्होंने 25 अक्टूबर 2025 को 74 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। (Photo: Indian Express) -
7- पंकज धीर
महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर का 68 की उम्र में 15 अक्टूबर 2025 को निधन हुआ था। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। (Photo: Indian Express) -
8- मुकुल देव
मुकुल देव फिल्मों और टेलीविजन के मशहूर कलाकारों में से एक थे। उन्होंने 24 मई 2025 को 54 की उम्र में आखिरी सांस ली। (Photo: Indian Express) -
9- सुलक्षणा पंडित
70 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों और सिंगर में से एक सुलक्षणा पंडित ने 6 नवंबर 2025 को 71 की उम्र में आखिरी सांस ली। वह लंबी बीमारी से जूझ रही थीं। (Photo: Indian Express) धर्मेंद्र की पूरी फैमिली, कितना बड़ा है देओल परिवार? कौन हैं दामाद और बहू