-
देश की राजधानी दिल्ली अपने अंदर कई इतिहास समेटे हुए है। यहां खानपान का भी अपना अलग ही इतिहास है। दिल्ली के कुछ इलाके हैं जो खासकर सर्दियों के मौसम में न सिर्फ भारतीय बल्कि एशियाई देशों के मशहूर व्यंजनों के लिए भी मशहूर हैं। आइए डालते हैं एक नजर: (Photo: Freepik)
-
1- नहीं मिलेगा कहीं ऐसा निहारी-कोरमा का स्वाद
वैसे तो दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में हर वक्त भीड़ रहती है लेकिन सर्दियों के मौसम में यहां लोग निहारी, कोरमा और कबाब खाने खूब आते हैं। (Photo: Pexels) -
2- यहां मिलेगा इंडियन फूड्स का स्वाद
चांदनी चौक को पुरानी दिल्ली का दिल कहते हैं। इसके साथ ही ये एशिया के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक है। साथ ही चांदनी चौक की गलियों में कई स्ट्रीट फूड्स भी मशहूर हैं जिसमें दौलत की चाट काफी मशहूर है। इसके अलावा यहां पर पूरी, खस्ता कचौड़ी, गाजर का हलवा और कुल्फी भी खाने लोग खूब आते हैं। (Photo: Varanasi eats/FB) -
3- बिरयानी और कबाब के भुक्कड़ों का ठिकाना
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पास स्थित जाकिर नगर में चटोरों की खूब भीड़ रहती है। यहां की बिरयानी और कबाब काफी मशहूर है। (Photo: Pexels) पत्नी के साथ श्रीनगर जाएं तो जरूर खिलाएं ये 8 फूड्स, बढ़ जाएगा प्यार का भी स्वाद -
4- यहां मिलता है नॉर्थ ईस्ट के व्यंजनों का स्वाद
सफदरजंग एन्क्लेव के पास स्थित हुमायूंपुर उत्तर-पूर्वी भारतीय स्ट्रीट फूड्स के लिए मशहूर है। यहां पहाड़ी सिद्धू, तिब्बती और कोरियाई गिमबप, शबले, मोमोज, थुपका, लाफिंग और नागा व्यंजन खूब मशहूर है। (Photo: Pexels) -
5- चटपटा स्वाद के लिए कमला नगर जाएं
कमला नगर दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस के पास स्थित है। कमला नगर की सड़कों और गलियों में छोले भटूरे, चाट, मौमज, मैगी और अन्य कई तरह के व्यंजन आसानी से मिल जाएंगे। (Photo: Indian Express) -
6- अफगानी स्वाद चाहिए तो यहां जाएं
लाजपत नगर भी अपने खानपान के लिए काफी मशहूर है। खासकर यहां पर अफगानी फूड्स खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। चोपन कबाब, मटन उज्बेकी पुलाव, अफगानी बर्गर और अफगानी चिकन जैसे कई और फूड्स काफी मशहूर है। (Photo: Pexels) -
7- यहां मिलती है तिब्बती और वियतनामी स्वाद?
अगर तिब्बतियन फूड्स का स्वाद चखना चाहते हैं तो मजनू का टीला जरूर जाएं। यह तिब्बती, नेपाली और एशियाई फूड के लिए काफी मशहूर है। यहां का लाफिंग, मोमोज, थुपका, टिग्मो, बबल टी और वियतनामी फो काफी पॉपुलर है। (Photo: Pexels) भारत में मिलने वाले ये 9 स्ट्रीट फूड्स सेहत के लिए होते हैं बेहद फायदेमंद