-
मानसून के मौसम में चाय की चुस्की के साथ कुछ चटपटा खाने का मन हर किसी का करता है। सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड्स की खुशबू और स्वाद बारिश के मौसम में कुछ ज्यादा ही लुभाते हैं। लेकिन कई स्ट्रीट फूड्स सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। (Photo: Freepik) मानसून में कौन सा काढ़ा रोज पीना चाहिए और उसके फायदे
-
ऐसे में मानसून के मौसम में कुछ चटपटा खाना है तो ये 7 स्ट्रीट फूड्स ट्राई कर सकते हैं जो टेस्ट के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। (Photo: Unsplash)
-
1. मूंग दाल चिला
अगर आप कुछ प्रोटीन रिच और कम तेल वाला स्ट्रीट फूड खाना चाहते हैं तो मूंग दाल चिला ट्राई कर सकते हैं। इसके अंदर पनीर या सब्जियों की स्टफिंग के साथ परोसा जाता है। (Photo: Freepik) -
2. भुट्टा
मानसून में लगभग हर जगह भुट्टा आसानी से मिल जाता है। ये हेल्दी स्ट्रीट फूड्स में से एक है। नींबू, नमक और मसाले के साथ भुना हुआ भुट्टा न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं जो पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं। (Photo: Pexels) -
3. मिक्स वेजिटेबल सूप
मानसून के फेमस स्ट्रीट फूड्स में से एक सूप भी है जो इम्युनिटी बढ़ाने, गला साफ करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। (Photo: Pexels) बरसात के मौसम में नहीं होना है बीमार तो पीएं ये इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक्स -
4. रागी डोसा
बारिश के मौसम में अगर कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है तो रागी डोसा ट्राई कर सकते हैं। ये फाइबर, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद है। (Photo: Pexels) -
5. उपमा
कम घी और ताजी सब्जियों से बना उपमा का मजा बारिश के मौसम में ले सकते हैं। सूजी से बना उपमा हल्का होता है जो इस मौसम में आसानी से पच जाता है और पेट के लिए लाभकारी भी है। (Photo: Pexels) -
6. इडली
बारिश के मौसम में सेहत और स्वाद दोनों का ही ध्यान रखना है तो इडली बेस्ट है। ये प्रोटीन से भरपूर होती है। (Photo: Pexels) -
7. मिक्स फ्रूट चाट
कई जगहों पर मिक्स फ्रूट चाट भी मिलता है जो बारिश के मौसम में एक बेहतरीन हेल्दी स्नैक है। ये विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। (Photo: Freepik) -
बता दें कि, बारिश के मौसम में अधिक तली-भूनी हुई चीजों के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा भोजन पेट और सेहत के लिए सही नहीं होते हैं। इस मौसम में आसानी से पच जाने वाले भोजन करना चाहिए। (Photo: Freepik) आयुर्वेद के अनुसार बारिश के मौसम में कैसा भोजन करना चाहिए, पानी को लेकर 90% लोग करते हैं गलतियां
