-
भारतीय घी का सेवन प्राचीन समय से ही करते आ रहे हैं। आयुर्वेद देसी घी का इस्तेमाल कई सारी बीमारियों में करता है। देसी घी में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के साथ ही कैल्शियम और ओमेगा 3 जैसे कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं। (Photo: Freepik) सर्दियों में घी खाने का सही तरीका? इस तरह सेवन करने से गर्म रहता है शरीर
-
जहां घी के अनेकों फायदे हैं तो वहीं इसके नुकसान भी हैं। कुछ लोगों को घी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। इसके सेवन से कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं किन्हें घी नहीं खाना चाहिए? (Photo: Freepik)
-
1- दिल के मरीज
घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। लेकिन दिल से जुड़ी कुछ बीमारियां है जिसमें घी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे खाने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह ले लें। (Photo: Freepik) -
2- पाचन
घी पाचन तंत्र को मजबूत करने और कब्ज से राहत दिलाने में असरकारी है। लेकिन जिन्हें पाचन से जुड़ी कोई समस्याएं हैं उन्हें इसके सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसे लोगों को भी खाने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। (Photo: Freepik) किन विटामिन्स की कमी से अधिक लगती है ठंड? इन फूड्स के सेवन से शरीर को मिलती है गर्मी -
3- वजन
जिन लोगों का पहले से ही वजन बढ़ा हुआ है उन्हें घी से परहेज करना चाहिए। इसके सेवन से वजन और भी अधिक बढ़ सकता है। (Photo: Freepik) -
4- त्वचा
वैसे तो घी त्वचा के लिए बेहद ही लाभकारी है। लेकिन कुछ त्वचा संबंधी समस्याओं में इसके सेवन से बचना चाहिए। इसके सेवन से पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है। (Photo: Freepik) -
5- लिवर
घी का सेवन लिवर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। खासकर जिन्हें फैटी लिवर की समस्या है उन्हें घी नहीं खाना चाहिए। यह और भी अधिक नुकसान पहुंच सकता है। (Photo: Freepik) सर्दियों में घी खाने का सही तरीका? इस तरह सेवन करने से गर्म रहता है शरीर