-
नवरात्रि के व्रत के साथ ही अन्य व्रतों में भी लोग साबूदाना का सेवन खूब करते हैं। इसकी खिचडी, टिक्की, पकौड़ी और खीर बनाकर व्रत में सेवन किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि साबूदाना किस चीज से बनता है और कहां सबसे अधिक इसकी पैदावार होती है। साथ ही इसके क्या-क्या फायदे हैं नहीं तो आइए जानते हैं: (Photo: Indian Express) बढ़ती उम्र के प्रोसेस को धीमा करते हैं यह 6 फूड्स, लंबे समय तक रखते हैं निरोगी
-
साबूदाने के पौधे का नाम
एटैपिओका (Tapioca) नाम का एक पौधा होता है जिसकी जड़ में जो फसल लगती है उसी से साबूदाना बनाया जाता है। ये बिल्कुल शकरकंद जैसी दिखाई देती है। ब्राजील, अमेरिका और एशिया के अलावा भी दुनिया के कई देशों में साबूदाने का खूब इस्तेमाल होता है। यूरोप के कुछ हिस्सों में इसे कासावा नाम से जाना जाता है। वहीं, दुनिया में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। (Photo: Pexels) -
कैसे बनता है?
जब टैपिओका की फसल तैयार हो जाती है तो उसके ऊपरी भाग को काटकर अलग कर दिया जाता है और जड़ को अच्छी तरह से साफ कर लिया जाता है। इसके बाद जड़ को पीसा जाता है जिसके बाद इसमें से सफेद स्टार्च निकलता है जो दिखने में बिल्कुल दूध जैसे होता है। इसके बाद स्टार्च को रिफाइन कर गर्म किया जाता है फिर मशीन से दानेदार आकार दिया जाता है जो साबूदाना बनता है। (Photo: Pexels) -
भारत में कहां होती है साबूदाने की खेती
भारत में सबसे अधिक केरल में साबूदाने की खेती होती है। इसके अलावा तमिलनाडु में भी इसके खेती होती है। मलयालम में इसे कप्पा कहते हैं। (Photo: Amazon India) व्रत में खूब खाते हैं साबूदाना तो जरा संभल कर, इन लोगों को नहीं खाना चाहिए -
कैसे पहुंचा भारत?
साल 1880-1885 तक में त्रावणकोर भीषण अकाल पड़ा जिसके चलते वहां खाने-पीने की किल्लत हो गई। ऐसे में वहां के त्रावणकोर के तत्कालीन महाराजा विशाखम थिरूनल राम वर्मा ने अपने सलाहकारों से खाने के वैकल्पिक चीजों का इंतजाम करने के लिए कहा। इसके बाद चावल के विकल्प के रूप में साबूदाने को पेश किया गया। बाद में ये पूरे भारत में पॉपुलर हो गया। केरल में साबूदाने को खूब खाया जाता है। साबूदाने से कई तरह के आइटम नाश्ते और लंच में केरल के लोग खाते हैं। (Photo: Indian Express) -
साबूदाना के फायदे
साबूदाना सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद भी बताया गया है। इसमें फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम और एंटी ऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी होते हैं। (Photo: Amazon India) -
1- आयरन: साबूदाने में अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है जिसके सेवन से लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है। इसके साथ ही खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया से भी राहत मिल सकता है। (Photo: Freepik) लौकी के नुकसान, किन लोगों को नहीं खानी चाहिए?
-
2- हाई ब्लड प्रेशर: साबूदाना पोटेशियम से भरपूर होता है जिसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिल सकता है। (Photo: Freepik)
-
3- हड्डियों के लिए: कैल्शियम, आयरन और विटामिन-के हड्डियों के लिए बेहद ही लाभकारी होते हैं और ये सारे गुण साबूदाना में अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में ये हड्डियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। (Photo: Freepik)
-
4- फाइबर: साबूदाना में डाइटरी फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Freepik)
-
5- प्रोटीन: शाकाहारी लोग प्रोटीन के लिए साबूदाना को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। (Photo: Freepik) सामान्य के मुकाबले उल्टा चलना क्यों है फायदेमंद, कौन-कौन से लाभ मिलते हैं
