• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. during navratri fasting 40 percent of your food should be fiber rich 5 foods to eat with makhana

नवरात्रि उपवास में खाने का 40 फीसदी हिस्सा फाइबर से भरपूर होना चाहिए, मखाने के साथ खा सकते हैं ये पांच चीजें

Fiber-rich foods for fasting: उपवास के दौरान भोजन का 40 फीसदी हिस्सा फाइबर से भरपूर होना चाहिए। नवरात्रि के नौ दिनों में मखाने के साथ फाइबर से भरपूर इन फूड्स का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है।

By: Vivek Yadav
September 22, 2025 12:54 IST
हमें फॉलो करें
  • Navratri fasting diet
    1/14

    हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का बेहद ही खास महत्व है। नवरात्रि के नौ दिनों मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। इस त्योहार को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान काफी लोग व्रत भी रखते हैं। (Photo: Indian Express) नवरात्रि में नौ दिनों तक रख रहे हैं व्रत? कमजोरी से बचने के लिए खाएं ये चीजें

  • 2/14

    व्रत में फलाहारी भोजन ग्रहण किया जाता है। उपवास के दौरान ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जो पोषक तत्वों से भरपूर तो हो ही साथ ही हल्के भी होने चाहिए जिससे पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करे। (Photo: Unsplash)

  • 3/14

    उपवास में फाइबर क्यों जरूरी है?
    उपवास के दौरान फाइबर युक्त आहारों की ज्यादा जरूरत होती है। भोजन का करीब 40 फीसदी हिस्सा फाइबर युक्त होना चाहिए। फाइबर से भरपूर आहार पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं और वजन नियंत्रित करने में मदद करते हैं। फाइबर से भरपूर चीजें खाने से शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है और पाचन भी दुरुस्त रहता है। फाइबर युक्त भोजन पेट को लंबे समय तक भरे रखते हैं जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है। इसके साथ ही फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और हार्ट को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। (Photo: Pexels)

  • 4/14

    उपवास में मखाने के साथ क्या खाना चाहिए?
    मखाना उपवास में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला भोजन है जिसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन मखाने के साथ अगर कुछ चीजों को मिला दिया जाए तो इसका लाभ और भी ज्यादा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं मखाने के साथ किन-किन चीजों को खाना चाहिए जो फाइबर से भरपूर होते हैं। (Photo: Unsplash) नवरात्रि में ये नौ सपने बदल सकते हैं भाग्‍य, जानें शुभ होते हैं या अशुभ

  • 5/14

    सेब-नाशपाती
    एक मध्यम नाशपाती में करीब 6 ग्राम फाइबर और एक सेब में करीब 4 ग्राम फाइबर पाया जाता है। इन दोनों में घुलनशील फाइबर होते हैं जो पाचन, हृदय और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार होते हैं। (Photo: Pexels)

  • 6/14

    खाने का सही तरीका: कटे हुए सेब या नाशपाती के साथ भुने हुए मखाने में थोड़ी सी दालचीनी पाउडर मिलाकर खा सकते हैं। (Photo: Unsplash)

  • 7/14

    पपीता
    उपवास के दौरान पपीता का भी सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। ये फाइबर से भरपूर होता है साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। (Photo: Unsplash) एक हफ्ते तक कॉफी न पीने से क्या होता है? शरीर में कौन-कौन से बदलाव होते हैं?

  • 8/14

    कैसे खाएं: हल्के भुने हुए मखाने के साथ कटे हुए पपीते में थोड़ा सा शहद मिलाकर सेवन करना लाभकारी बताया गया है। (Photo: Unsplash)

  • 9/14

    केला और चिया सीड्स
    केले में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। वहीं, कच्चे केले में रेसिस्टेंट स्टार्च होता है जो आंतों के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, चिया सीड्स फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है जो डायबिटीज, हार्ट से लेकर पाचन तंत्र तक के लिए लाभकारी है। (Photo: Unsplash)

  • 10/14

    खाने का सही तरीका: मखाने के साथ कटे हुए केले और ऊपर से चिया सीड्स मिलाकर खाने से व्रत में पेट भरा रहता है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है। (Photo: Unsplash) महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है विटामिन B12, कमी के शुरुआती लक्षण

  • 11/14

    खीरा और गाजर
    खीरा और गाजर दोनों ही घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर हैं जो पाचन को सुधारने, पेट साफ रखने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। (Photo: Unsplash)

  • 12/14

    ऐसे खाएं: खीरा और गाजर को काटकर उसमें भुना हुआ मखाना डालकर खा सकते हैं। (Photo: Unsplash)

  • 13/14

    अनार
    फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार आंतों की सेहत, शुगर कंट्रोल और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही यह पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है। (Photo: Unsplash)

  • 14/14

    कैसे करें सेवन: मखाने में अनार के दानों को मिलाकर सेवन कर सकते हैं। (Photo: Unsplash) भोजन करने का सही तरीका, 40 से 50% हिस्सा ऐसा होना चाहिए

TOPICS
healthy diet
Lifestyle
Navratri
Navratri 2025
Navratri fast
+ 1 More
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
मेक्सिको में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरीं कई बोगियां; अब तक 13 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण रेल हादसा, टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी आग, 1 की मौत
डिजिटल संसार में सेहत के जोखिम: भारत में तस्वीर थोड़ी जटिल, स्कूलों को भी अपनी भूमिका पर विचार करना होगा
TMMTMTTM Box Office Collection: ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ रविवार को भी नहीं कर पाई सही से कमाई, ‘धुरंधर’ से रही इतनी पीछे
फोटो गैलरी
10 Photos
60 साल के हुए सलमान खान: कितने पढ़े-लिखे हैं बॉलीवुड के भाईजान? जानिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन
2 days agoDecember 27, 2025
8 Photos
फिट रहना है आसान, रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदने से बदल जाएगी सेहत, दिल भी रहेगा हेल्दी
3 days agoDecember 26, 2025
8 Photos
जनवरी 2026 में मचने वाला है घमासान, सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं ये 7 फिल्म
3 days agoDecember 26, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US