-

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) का प्यार एक समय टॉक ऑफ द टाउन था। दोनों की लव स्टोरी सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से शुरू हुई थी। टेलीवुड के इस लव कपल की शादी का इंतजार लोग कर ही रहे थे कि दोनों के ब्रेकअप की खबरे सामने आ गईं। दिव्यांका शरद के प्यार में इस कदर डूब गई थीं कि जब उनका ब्रेकअप हुआ तो वह टूट गईं। शरद लिव-इन से वॉक आउट कर गए थे। दिव्यांका तब शरद के प्यार से बाहर नहीं निकल पा रही थीं। ऐसे में उन्होंने वह सब कुछ किया जिसका पछतावा वह अब भी करती हैं। तो चलिए जानें कि दिव्यांका ने अपने पहले प्यार के बारे में क्या बताया था।
-
दिव्यांका और शरद 8 साल तक रिलेशनशिप रहे थे और उसके बाद अचानक से शरद ने मूव ऑन कर लिया। इससे दिव्यांका टूट गई थीं। (<a href="https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/these-stars-broke-up-with-their-first-love-when-came-to-the-big-boss-house/1719235/ ">रियलिटी शो में आते ही इन स्टार्स को हुआ था प्यार, शो के दौरान इन दो का ब्रेकअप भी </a> )
-
दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें लगता था कि शरद के जाने के बाद उनकी जिंदगी खत्म हो गई। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि शरद के साथ 8 साल बाद उनका रिश्ता कभी खत्म भी हो सकता है।
-
दिव्यांका ने अपने ब्रेकअप को लेकर एक चैट शो में बताया था कि शरद ने जब उन्हें इग्नोर करना शुरू किया तो वह अंधविश्वास की तरफ चली गई थी। उसे पाने के लिए वह तांत्रिक तक से मदद लेने लगी थीं। (<a href="https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/sunny-deol-once-had-an-affair-with-amrita-singh-dimple-kapadia-know-how-is-the-bonding-between-the-two-actresses/1738200/ ">सनी देओल से नाराज होकर अमृता सिंह ने किया था ब्रेकअप, डिंपल कपाड़िया संग जाने कैसे हैं एक्ट्रेस के संबंध </a> )
-
दिव्यांका ने बताया था कि लेकिन जल्दी ही उन्हें लग गया कि वह जो कुछ कर रही हैं, वह गलत है और किसी का प्यार पाने के लिए तंत्र-मंत्र काम नहीं आता।
-
दिव्यांका ने बताया कि उन्हें यह अहसास हुआ कि उन्हें किसी का प्यार पाने के लिए यह सब करना पड़े तो वह प्यार नहीं हो सकता। (<a href="https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/shilpa-shetty-aishwarya-rai-kangana-ranaut-and-these-celebs-after-their-breakup-had-spilled-venom-against-their-ex-lovers/1743834/ ">बॉलीवुड के ये स्टार्स कभी करते थे एक-दूसरे से बेहद प्यार, लेकिन ब्रेकअप के बाद निकाली जमकर भड़ास </a> )
-
दिव्यांका ने खुद को रोक लिया और तय किया कि उनका सिंगल रहना ज्यादा बेहतर है। (<a href="https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/neha-kakkar-karan-mehta-shweta-tiwari-and-these-celebrities-were-shaken-by-the-pain-of-breakup/1753419/ ">इन सेलेब्रिटीज का ब्रेकअप था बेहद दर्दनाक, मारपीट और ताने ने तबाह कर दी थी खुशहाल जिंदगी </a> )
-
बता दें कि दिव्यांका बाद में विवेक दहिया के करीब आईं और दोनों ने लव मैरिज कर ली। (All Photos: Social Media)