-

खजूर वो ड्राई फ्रूट्स है जिसमें अनेकों पोषक तत्व पाए जाते हैं। दिखने में ये भले छोटा हो लेकिन इसके सेवन से कई सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Freepik)
-
खजूर को पानी और दूध दोनों में ही भिगोकर खाया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा किसमें भिगोकर खाने से लाभ मिलता है। आइए जानते हैं: (Photo: Pexels)
-
पानी या दूध में भिगोकर खाएं खजूर?
एक हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि खजूर को पानी के बजाय दूध में भिगोकर खाने से ज्यादा लाभ मिलता है। अब आइए जानते हैं इसके लाभ: (Photo: Pexels) -
दूध और खजूर के पोषक तत्व
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी12 और अन्य कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। वहीं, खजूर में फाइबर, विटामिन, नेचुरल शुगर और कई अन्य मिनरल पाए जाते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। जब खजूर को दूध में भिगोकर सेवन करते हैं तो इसके पोषक तत्व उसमें मिल जाते हैं और इसका लाभ बढ़ जाता है। (Photo: Pexels) -
1- हड्डियों होती हैं मजबूत
दूध में भीगे हुए खजूर के सेवन से हड्डियों को मजबूत मिलती है। ये बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है। (Photo: Freepik) -
2- पाचन
फाइबर से भरपूर खजूर को दूध में भिगोकर खाने से पाचन तंत्र सही ढंग से काम करता है। इसके सेवन से कब्ज, अपच और पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Freepik) रोज 20 मिनट डांस करने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं? -
3- एनर्जी बूस्टर का करता है काम
खजूर में नेचुरल शुगर अच्छी मात्रा में होती है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करती है। दूध में इसे भिगोकर पीने से थकान और कमजोरी से भी राहत मिल सकता है। (Photo: Pexels) -
4- वजन
कौलरी और पोषक तत्वों से भरपूर दूध और खजूर के सेवन से वजन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। जिनका वजन कम है और बढ़ाना चाहते हैं तो दूध में खजूर भिगोकर सेवन कर सकते हैं। (Photo: Pexels) -
5- इम्यूनिटी
दूध और खजूर दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। (Photo: Freepik) -
6- त्वचा
दूध में खजूर को भिगोकर खाने से त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और साथ ही चेहरे चमकदार होता है। (Photo: Pexels) -
7- ब्लड प्रेशर
पोटेशियम से भरपूर खजूर को दूध में भिगोकर सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में किया जा सकता है। इसके साथ ही बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से भी राहत मिल सकता है। (Photo: Freepik) -
8- मजबूत होंगी मांसपेशियां
पोषक तत्वों से भरपूर खजूर को दूध में मिलाकर सेवन करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। (Photo: Freepik) -
9- डायबिटीज
डायटरी फाइबर से भरपूर खजूर को दूध में भिगोकर पीने से बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आ सकता है। (Photo: Pexels) घी को गुनगुने पानी में डालकर पीने के 11 फायदे