-
आज के समय में बाल झड़ने की समस्या आम है। इसका सबसे बड़ा कारण खराब खानपान और लाइफस्टाइल है। लेकिन कुछ नेचुरल तरीकें हैं जिनकी मदद से बालों को मजबूत बनाया जा सकता है। (Photo: Freepik)
-
बाल जब कमजोर हो जाते हैं तो ये झड़ने लगते हैं। विशेषज्ञ इसका कई कारण बताते हैं जिसमें से जीवनशैली में बदलाव, खानपान में बदलाव, नींद की कमी जैसी चीजों के कारण बाल झड़ सकते हैं। (Photo: Pexels)
-
इसके अलावा, यदि किसी और स्वास्थ्य समस्या के लिए लंबे समय तक दवाइयां ले रहे हैं तो भी बाल झड़ने की संभावना अधिक रहती है। (Photo: Pexels)
-
हालांकि,बालों की नियमित रूप से देखभाल की जाए तो वे मजबूत बने रहते हैं। इसके लिए सप्ताह में दो या तीन बार हेयर पैक का उपयोग किया जा सकता है। (Photo: Freepik)
-
झड़ते हुए बालों से निजात पाने के लिए लोग कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई प्रोडक्ट्स केमिकल वाले होते हैं जिसकी जानकारी हमें नहीं होती है। (Photo: Pexels)
-
ऐसे में अब नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके हेयर पैक तैयार कर सकते हैं जो आपको बालों को मजबूत बनाने के साथ ही अन्य कई समस्याओं से भी निजात दिलाने में मदद करेंगे। (Photo: Freepik)
-
इसके लिए सिर्फ दो चीजों की जरूरत है काली उड़द और दही। सबसे पहले काले उड़द को पीसकर उसका पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर में थोड़ी सी दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। (Photo: Freepik)
-
अब इस पेस्ट को हेयर पैक के रूप में अपने पूरे बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगा लें। (Photo: Freepik)
-
करीब 20 मिनट तक के लिए इसे छोड़ दें और फिर इसे अच्छे से धो लें। (Photo: Freepik)
-
नियमित रूप से इस हेयर पैक का इस्तेमाल कर बालों के झड़ने की समस्या से निजात पा सकते हैं। ये बालों को मजबूत बनाने के साथ ही इन्हें चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं। (Photo: Freepik) रोज क्यों खानी चाहिए 10 काली मिर्च? हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कैंसर संग ये रोग भी हो सकते हैं खत्म
