-

बाल झड़ने की समस्या लगभग हर किसी को होती है। किसी को कम तो किसी को ज्यादा। दिनभर में कुछ बालों का झड़ना आम है। लेकिन जब ये अधिक संख्या में झड़ने लगे तो समस्या बन सकते हैं। (Photo: Freepik)
-
अधिक बाल छड़ने के चलते गंजेपन का शिकार हो सकते हैं। बाल झड़ने के पीछे कई वजह सकते हैं। साथ ही कई विटामिन की कमी के चलते भी बाल तेजी से झड़ते हैं। (Photo: Freepik)
-
आइए जानते हैं किन-किन विटामिन की कमी से सिर से बाल तेजी से झड़ते हैं। (Photo: Freepik)
-
विटामिन डी
जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो इसका असर बालों पर दिखने लगता है। बाल रूखे हो सकते हैं और समय से पहले सफेद होने लगते हैं। इस विटामिन की समस्या अधिक होने पर बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। (Photo: Freepik) -
विटामिन ए
बालों के पोषण के लिए विटामिन ए बेहद जरूरी है। इसकी कमी के चलते ये पतले होने लगते हैं और फिर झड़ने लगते हैं। बालों में रूसी होना इस विटामिन की कमी का आम लक्षण माना जाता है। (Photo: Freepik) -
विटामिन ई
जब शरीर में विटामिन ई की कमी होती है तो बालों में रूखापन, दोमुंहे और ये कमजोर होने लगते हैं। ज्यादा दिनों तक इस समस्या के चलते बाल तेजी से झड़ सकते हैं। (Photo: Freepik) -
विटामिन सी
विटामिन सी जहां इम्यूनिटी के लिए जरूरी है तो वहीं बालों के लिए भी। इसकी कमी होने पर भी बाल तेजी से झड़ते हैं। (Photo: Freepik)