-

Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आज उन्हें पूरी दुनिया उनके बेबाक अंदाज और मुद्दों पर पकड़ के लिए बखूबी जानती हैं।
-
कई लोग ओवैसी को अपना आइडल भी मानते हैं। ओवैसी को पसंद करने वाले लोग उनके लुक से लेकर लाइफस्टाइल तक के दीवाने हैं।
-
2019 के लोकसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे की मानें तो ओवैसी के पास 13 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। इसमें 12 करोड़ की अचल संपत्ति और 1 करोड़ 67 लाख रुपए मूल्य की चल संपत्ति शामिल है।
-
खबरों की मानें तो ओवैसी को शाही ठाठ-बाठ के साथ जिंदगी बिताना बहुत पसंद हैं, इसलिए उन्होंने अपने घर को भी महल जैसे लुक का बनवाया है।
-
असदुद्दीन ओवैसी की पत्नी का नाम फरहीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi Wife) हैं। उनके 6 बच्चे हैं, जिनमें 5 बेटियां और 1 बेटा हैं।
15 मई 1969 को जन्में ओवैसी ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की उसके बाद उन्होंने लंदन से लॉ की पढ़ाई की है। उनके करीबियों की मानें तो उन्हें घर पर असद भाई के नाम से पुकारा जाता है। फोटो साभार – सोशल मीडिया