-
आहार हमारी सेहत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह सीधे हमारे शरीर के कार्यों पर असर डालता है। हमारे देश में खाने की विविधता और भिन्नताएं बहुत हैं। भारतीय खाने में रोटी और चावल दोनों का विशेष स्थान है। बहुत से लोग अपनी खाने की थाली में रोटी और चावल एक साथ खाना पसंद करते हैं।
-
लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये खाने का सही तरीका नहीं है। एक्सपर्ट्स के अनुसीर, रोटी और चावल को एक साथ खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है।
-
दरअसल, दोनों ही अनाज आंतों में फर्मेंटेशन करते हैं और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी काफी ज्यादा होता है इसलिए रोटी और चावल का सेवन एक साथ करने से बचना चाहिए।
-
शुगर लेवल पर प्रभाव
GI काफी अधिक होने के कारण एक साथ इनका सेवन करने से शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा इन दोनों चीजों को एक साथ में खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि इससे उनका शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है। -
बढ़ता है फैट
रोटी और चावल दोनों को साथ में खाने से बॉडी में स्टार्च का अब्जॉर्प्शन होने लगता है। इससे इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है और आपको सूजन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ फैट बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। -
पाचन तंत्र पर प्रभाव
आयुर्वेद के अनुसार, रोटी और चावल दोनों ही कार्बोहाइड्रेट्स के अच्छे स्रोत हैं, लेकिन एक साथ खाने से यह पाचन तंत्र पर अतिरिक्त भार डाल सकते हैं। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे गैस, एसिडिटी, और कब्ज। -
एक्सपर्ट के अनुसार, इन दोनों अनाजों के सेवन के बीच कम से कम दो घंटे का अंतर होना चाहिए। एक समय में एक ही चीज खाने की कोशिश करें। अगर आप चावल खा रहे हैं तो सिर्फ चावल ही खाएं, या रोटी खाना है तो रोटी ही खाएं। ऐसा करने से आपको दोनों अनाजों से भरपूर पोषण मिल सकेगा और अपच और गैस की समस्या नहीं होगी।
(Photos Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: Fatty Liver को डिटॉक्स करते हैं ये फ्रूट्स, आज से ही करें डाइट में शामिल)
