-
आंवला को पोषक तत्वों का खजाना कहते हैं। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स ,फाइबर, मिनरल्स और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। (Photo: Pexels) मानसून में हेल्थ और टेस्ट दोनों का रखना है ध्यान तो ट्राई करें ये 7 स्ट्रीट फूड्स
-
आंवला प्राकृतिक ताकत का स्रोत है जो आंखों से लेकर मस्तिष्क तक को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन क्या इसका बरसात के मौसम में सेवन करना चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं: (Photo: Pexels)
-
आंवला को न सिर्फ बरसात बल्कि किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे: (Photo: Pexels)
-
इम्यूनिटी
आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है। (Photo: Freepik) -
आंतों के लिए
फाइबर से भरपूर आंवला का ये पोषक तत्व आंतों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। इससे पाचन शक्ति बढ़ती और अपच-कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Freepik) -
त्वचा को बनाए बेदाग
आंवला त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो स्किन को धूप और प्रदूषण से बचाने में मदद करता है। (Photo: Pexels) -
मजबूत बाल
विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं जो आंवले में अच्छी मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसके सेवन से बाल झड़ने की भी समस्या खत्म हो सकती है। (Photo: Pexels) -
डायबिटीज
डायबिटीज मरीजों के लिए भी आंवला बेहद लाभकारी बताया गया है। इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में इंसुलिन लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। (Photo: Unsplash) -
फ्री रेडिकल्स से होता है बचाव
आंवला में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, गैलिक एसिड और एलेजिक एसिड पाया जाता है जो फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करते हैं। ये कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। (Photo: Pexels) -
पाचन
आंवले के पोषक तत्व पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये अपच, एसिडिटी और सूजन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik) -
डिटॉक्स
इसके अलावा आंवले के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद मिलती है और ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। (Photo: Freepik) मानसून में कौन सा काढ़ा रोज पीना चाहिए और उसके फायदे
