-
हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक गरुड़ पुराण भी है। गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु ने जन्म से लेकर मृत्यु तक कई महत्वपूर्ण रहस्यों के बारे में बताया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे भगवान विष्णु ने अपने वाहन गरुड़ को सुनाया था। (Photo: Indian Express) मंदिर या फिर वृक्षों के चारों ओर परिक्रमा क्यों करते हैं? क्या कहते हैं इसे
-
गरुड़ पुराण में मृत्यु, कर्म, आत्मा, मोक्ष और पुनर्जन्म से जुड़ी बातें भी बताई गई हैं। इसके साथ ही कई नियमों को भी उल्लेख किया है जिसमें से एक है कि अंतिम संस्कार के बाद पीछे मुड़कर कभी नहीं देखना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे क्यों नहीं करना चाहिए: (Photo: Indian Express)
-
गरुड़ पुराण के अनुसार अंतिम संस्कार के बाद पीछे मुड़कर इसलिए नहीं देखना चाहिए क्योंकि उस समय आत्मा अपने परिजनों के आसपास होती है और वापस आने की कोशिश करती है। (Photo: Freepik)
-
गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु के बाद आत्मा तुरंत नहीं जाती है। वह कुछ देर के लिए अपने सगे संबंधियों और शरीर के आसपास रहती है। अगर कोई पीछे मुड़कर देखता है तो वह आत्मा आकर्षित हो सकती है। (Photo: Freepik) शाम के वक्त घर में क्यों जलाया जाता है कपूर का तेल और लौंग
-
इसके साथ ही पीछे मुड़कर देखने से आत्मा को मोक्ष मिलने में बाधा आ सकती है। गरुड़ पुराण के अनुसार श्मशान में भूत-प्रेत और आत्माएं सक्रिय रहती हैं। अंतिम संस्कार के बाद पीछे मुड़कर देखा तो अनजाने में ही नकारात्मक ऊर्जा के संपर्क में आने का डर रहता है। (Photo: Freepik)
-
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि अंतिम संस्कार के दौरान जब आग जलती है तो आत्मा की मुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर कोई पीछे मुड़कर देखता है तो आत्मा मुक्ति की प्रक्रिया रोककर उस व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो जाती है। (Photo: Freepik)
-
इसके साथ ही यह भी बताया दया है कि जीवन और मृत्यु प्रकृति का नियम है। मृत्यु के बाद पीछे मुड़कर देखने से आत्मा मोह के जाल में फंस सकती है जिससे उसके मोक्ष में बाधा आ सकता है। (Photo: Unsplash) स्वाहा क्यों बोला जाता है? क्या इसके बिना अधूरी होती है पूजा, जानें क्या है महत्व