-
दिवाली का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मिठाइयां भी खूब खरीदी जाती हैं। इसके साथ ही काफी लोग दिवाली के मौके पर घर पर मिठाइयां बनाते हैं जिसके लिए मार्केट से मावा यानी खोया खरीद कर लाते हैं। मार्केट में नकली खोया भी खूब बिकता है। ऐसे में यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आसानी से पता कर सकते हैं कि मावा मिलावटी है या फिर असली। (Photo: Indian Express)
-
पानी में डालकर करें पहचान
मावा के शुद्धता को पहचाने के लिए एक कटोरी गर्म पानी में थोड़ा सा आयोडीन और एक-दो चम्मच मावा डाल दें। अगर इसका रंग नीला नजर आता है तो ये मिलावटी है। (Photo: Indian Express) -
रबड़ जैसा मावा नकली होता है
मावा खरीदते वक्त थोड़ा सा इसे उंगलियों पर लेकर रगड़ कर भी इसकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं। रगड़ने पर अगर मावा रबड़ जैसा महसूस हो रहा है और केमिकल जैसी महक आ रही है तो ये मिलावटी है। वहीं, शुद्ध मावा दानेदार और चिकना होता है। (Photo: Pinterest) -
हथेली पर रख कर करें पहचान
थोड़े से मावा की छोटी गोली बनाकर हथेलियों पर रख लें। अगर मावे की गोली चिलकी और पूरी तरह गोल न बने टूटने लगे और उसमें दरार पड़ रहा है तो ये मिलावटी हो सकता है। (Photo: Pinterest) (मार्केट में नकली काजू भी बेचा जा रहा है। यहां कुछ आसान तरीके बताए गए हैं जिनकी मदद से जान सकते हैं कि काजू मिलावटी है या फिर नकली। पता करने के लिए लिंक पर क्लिक करें) -
खाकर भी पता कर सकते हैं
असली मावे की पहचान खाकर भी कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा मावा लेकर मुंह में रखें अगर ये घुल जाता है तो असली है। नकली मावा मुंह में चिपकने लगता है। (Photo: Pinterest) -
इतने देर के बाद होने लगता है खराब
शुद्ध मावा 24 घंटे तक ठीक रहता है इसके बाद खराब होने लगता है। वहीं, मिलावटी मावा 6 से 7 दिनों तक खराब नहीं होता है। (Photo: Pinterest) -
खुशबू से करें पहचान
असली मावे में से दूध की खुशबू आती है। मिलावटी या नकली मावे से कोई भी महक, सुगंध नहीं आती है। (Photo: Indian Express) -
कड़वा होता है
नकली मावे का स्वाद फीका और कड़वा भी होता है। इसमें से कई बार साबुन या फिर सर्फ जैसा भी टेस्ट आता है। (Photo: Freepik) (दिवाली से पहले मार्केट में नकली बादाम भी बिकने लगे हैं। ऐसे में इसकी पहचान कैसे करेंगे? यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
