-
भीषण गर्मी में सबसे अधिक खतरा लू और हीट स्ट्रोक का रहता है। बाहर तेज धूप और गर्मी शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट कर देती है। ऐसे में शरीर को पानी के साथ ही ऐसे ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए जो शरीर को अंदर से ठंडा रखे और पानी की कमी को दूर करे। (Photo: Freepik) भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा रखने वाला ड्रिंक, इस वक्त पीने से मिलता है ज्यादा लाभ
-
कुछ ऐसे देसी कूलेंट ट्रेडिशनल इंडियन डिंक्स हैं जो शरीर के टेंपरेचर को अंदर से कम करने में मदद करते हैं और बॉडी को हाइड्रेट रखते हैं। (Photo: Freepik)
-
1- छाछ
छाछ शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ ही हाइड्रेट रखता है। ये शरीर की गर्मी को कम करने में भी मदद करता है। गर्मी के मौसम में इसे जरूर पीएं। (Photo: Unsplash) -
2- आम पन्ना
पुराने समय से ही लोग आम पन्ना का सेवन करते आ रहे हैं। कच्चे आम से बने आम पन्ना में विटामिन सी, बी और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ये शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है जिससे लू नहीं लगती है। साथ ही पाचन भी सही रहता है। (Photo: Freepik) सिर्फ इतनी गर्मी झेल सकता है इंसानी शरीर, जानें कितने तापमान पर हो जाती है मौत -
3- नारियल पानी
गर्मी के मौसम में नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। दरअसल, ये एक प्राकृतिक आइसोटोनिक ड्रिंक है जो इलेक्ट्रोलाइट्स को हाइड्रेट करता है। पोटैशियम से भरपूर नारियल पानी शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है। (Photo: Unsplash) -
4- सत्तू
भारत में गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन लोग काफी पुराने समय से ही करते आ रहे हैं। गर्मी के मौसम में लोग सत्तू ड्रिंक्स भी खूब पीते हैं जो शरीर तो तुरंत ऊर्जा देने के साथ ही पेट को ठंडक पहुंचाता है। सत्तू शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ ही पाचन को भी दुरुस्त रखता है। (Photo: Freepik) -
5- गन्ने का रस
गन्ने का रस शरीर का ऊर्जा स्तर बढ़ाने के साथ ही अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करता है। जिसके चलते लू और हीट स्ट्रोक से बच सकते हैं। (Photo: Freepik) -
6- नींबू पानी
भीषण गर्मी में नियमित रूप से नींबू पानी का जरूर सेवन करना चाहिए। ये सिर्फ शरीर के टेंपरेचर को कम करने में ही नहीं बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। (Photo: Freepik) -
7- बेल का शरबत
आयरन, फाइबर और विटामिन सी से भरपूर बेल का शरबत गर्मी के मौसम में शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखता है। इसके सेवन से लू से बच सकते हैं। (Photo: Freepik) गर्मी में बिना AC-कूलर के घर को इन 9 नेचुरल तरीके से रखें ठंडा
