-
आचार्य चाणक्य द्वारा लिखी गई चाणक्य नीति व्यक्ति को हर मुसीबत से सामना करना सिखाती है। इसमें लिखी गई बातों को अगर अपने जीवन में अमल कर लें तो कई सारी परेशानियों से राहत मिल सकता है। (Photo: Unsplash) दिल पर लगे चोट पर मरहम की तरह काम करेंगी ये 10 शायरी
-
आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ लोगों से हमेशा के लिए दूरी बनाकर रखनी चाहिए। खासकर जब धन की बात हो तो ऐसे लोगों से सतर्क रहना चाहिए। (Photo: Unsplash)
-
1- अनैतिक कार्यों में लिप्त
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिनके चरित्र पर दाग हो जो अनैतिक कार्यों में लिप्त हों या धोखा देने की प्रवृत्ति रखते हों उन्हें भूलकर भी पैसा उधार नहीं देना चाहिए। (Photo: Unsplash) -
जो अनैतिक कार्यों में लिप्त होते हैं उन्हें धन देने का मतलब होता है बर्बादी को निमंत्रण देना क्योंकि, ऐसे लोग धन का गलत इस्तेमाल करते हैं और वापस भी नहीं करते। (Photo: Unsplash) हार को जीत में बदलने की ताकत रखती हैं विदुर नीति की ये 10 बातें, रिश्ते-नाते भी लौट आएंगे
-
2- असंतुष्ट
चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग हमेशा असंतुष्ट रहते हैं उन्हें कभी किसी काम से संतुष्टि नहीं मिल सकती है। ऐसे लोग हर परिस्थिति में शिकायत करते हैं। ऐसे लोगों को भी भूलकर धन नहीं देना चाहिए। क्योंकि, ऐसे लोगों को कितना भी धन दे दें लेकिन कम ही पड़ेगा। वहीं, वापस करने में भी ऐसे लोग अड़चन पैदा करते हैं। (Photo: Unsplash) -
3- नशा करने वाले
आचार्य चाणक्य के अनुसार नशा करने वाले व्यक्ति को धन कभी भी नहीं देना चाहिए। ऐसे लोग अपनी लत को बढ़ाने में खर्च करते हैं जिससे सिर्फ उनका जीवन बर्बाद नहीं होता बल्कि धन देने वाले को भी आर्थिक और सामाजिक नुकसान होता है। (Photo: Unsplash) -
4- मूर्खों भी कभी न दें धन
चाणक्य नीति के अनुसार मूर्ख और गैर-जिम्मेदार लोगों को भी कभी धन नहीं देना चाहिए क्योंकि, ये लोग पैसे की कीमत नहीं समझते। ऐसे लोग उधार में मिले पैसों को बे-फिजूल खर्चों में उड़ा देते हैं। (Photo: Unsplash) -
5- फिजूल खर्च करने वालों को
चाणक्य नीति के अनुसार फिजूल खर्च करने की आदत रखने वाला व्यक्ति जीवन भर तंगी में रहता है। फिजूलखर्ची की जगह बचत करनी चाहिए। बचत करने वाला व्यक्ति कभी आर्थिक रूप से परेशान नहीं रहता है। (Photo: Unsplash) -
6- कंजूसी न करें
आचार्य चाणक्य के अनुसार धन की कभी कंजूसी भी नहीं करनी चाहिए। कंजूस आदमी कभी आर्थिक रूप से तरक्की नहीं कर पाता है। कंजूस न होकर जो आदमी दान जैसे अच्छे कार्यों में पैसे खर्च करता है वह हमेशा खुशहाल रहता है। (Photo: Unsplash) चाणक्य नीति की याद रखें ये 10 बातें, हारा हुआ इंसान भी हो सकता है सफल
