-
खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते हर तीसरा व्यक्ति पाचन से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान है। गैस, एसिडिटी, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं आम हो गई हैं। (Photo: Freepik) 1 किलो चर्बी कम करने के लिए रोज कितना वॉक करना चाहिए? कितने दिन में हो सकता है कम
-
आयुर्वेद में कुछ ऐसे नुस्खे हैं जिनकी मदद से पाचन से जुड़ी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। (Photo: Freepik)
-
1- त्रिफला पाउडर (Triphala Powder)
त्रिफला तीन फलों आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण होता है जिसके सेवन से आंतों की सफाई में मदद मिलती है। इससे कब्ज से राहत मिलती है। रात में गुनगुने पानी के साथ इसे लेने से लाभ मिल सकता है। (Photo: Freepik) -
2- जीरा (Cumin Seeds)
रात में भिगोए हुए जीरे के सेवन से पाचन तंत्र शांत होता है और पाचन एंजाइम बढ़ता है। जीरा को पानी में उबालकर भी पीने से पाचन तंत्र को मजबूती मिल सकती है। (Photo: Pexels) जिम की 5 ऐसी गलतियां जो बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा -
3- अजवाइन (Carom Seeds)
लंबे समय तक बैठने से गैस और बदहजमी हो सकती है। ऐसे में अजवाइन का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है। (Photo: Freepik) -
4- अदरक (Ginger)
अदरक पाचन और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करती है। साथ ही मतली की भी समस्या से निजात मिल सकती है। (Photo: unsplash) -
5- छाछ (Buttermilk)
छाछ एक प्रोबायोटिक पेय है जो पाचन के लिए बहुत अच्छा है। दोपहर में भोजन के बाद इसके सेवन से पाचन तंत्र को मजबूती मिलने के साथ ही कई सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं। (Photo: Unsplash) -
6- सौंफ (Fennel Seeds)
गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या से निजात पाने के लिए सौंफ का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। (Photo: unsplash) -
7- पुदीना (Peppermint)
पेट दर्द और ऐंठन की समस्या में पुदीना का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही गैस, बदहजमी और ब्लोटिंग से भी राहत मिलते हैं। (Photo: Unsplash) रात में सोने से पहले इन सात लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए?