-
घी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। लेकिन गुनगुने पानी के साथ घी मिलाकर पीने से इसका लाभ और भी ज्यादा बढ़ जाता है। (Photo: Freepik)
-
1- कब्ज: सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Freepik)
-
2- त्वचा: घी में नेचुरल मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं जिसे गुनगुने पानी के साथ खाली पेट सेवन करने से त्वचा को चमकदार बनाने में मदद मिल सकती है। (Photo: Pexels)
-
घी और गर्म पानी के सेवन से त्वचा को इंफेक्शन से बचाया जा सकता है और साथ ही इससे त्वचा जवां लगती है। (Photo: Pexels)
-
3- ब्लड फ्लो: सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ घी मिलाकर सेवन करने से धमनियां का मोटा होना कम हो जाता है जिससे शरीर में ब्लड फ्लो सही तरीके से बना रहता है। (Photo: Freepik) आपकी कौन सी 7 आदतें बढ़ा देती हैं ब्लड शुगर लेवल? डायबिटीज मरीजों को क्या-क्या नहीं करना चाहिए?
-
इसके साथ ये शरीर की कोशिकाओं में फ्री सेल्स के निर्माण को भी रोकने में मदद कर सकता है। (Photo: Freepik)
-
4- कोलेस्ट्रॉल: ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर घी के सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में इसके से हार्ट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Freepik)
-
5- दिमाग के लिए: घी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन में मदद करते हैं। ये तंत्रिका तंत्र को एक्टिव रखने का काम करता है जिससे याददाश्त बढ़ाने में मदद मिलती है। (Photo: Freepik)
-
6- डिटॉक्स: घी में फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जिसे गर्म पानी के साथ सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। (Photo: Freepik)
-
7- एनर्जी: घी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं। गर्म पानी के साथ इसके सेवन से एनर्जी मिलने के साथ ही थकान भी दूर हो सकती है। (Photo: Freepik) यूरिक एसिड के लिए कितना फायदेमंद है मूली के पत्ते, ये भी हैं फायदे
-
8- वजन: वजन घटाने के लिए गुनगुने पानी के साथ घी के सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। (Photo: Pexels)
-
9- मांसपेशियों के लिए: एंटी-इंफ्लेमेटरी से भरपूर घी को गर्मी पानी के साथ सेवन करने से जोड़ों और मसल्स दर्द से राहत मिल सकती है। (Photo: Freepik)
-
10- हड्डियों के लिए: गुनगुने पानी के साथ घी के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिल सकती है। (Photo: Freepik)
-
11- ब्लड शुगर: गर्म पानी के साथ घी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में आ सकता है। (Photo: Freepik) सर्दियों में गुड़ को किन चीजों के साथ खाना चाहिए, जानें फायदे
