-
आज की तुलना में पहले के समय में लोग लंबे समय तक जीते थे। आज भी काफी लोगों की उम्र 100 साल से अधिक है। सही लाइफस्टाइल और खानपान को फॉलो किया जाए तो लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं। कुछ सुपरफूड्स हैं जो लंबी उम्र में मददगार माने जाते हैं। (Photo: Freepik) 6 घंटे सोने से नहीं चलने वाला है काम, हो सकती हैं ये समस्याएं
-
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन A, C, K, फोलेट, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं जो सूजन कम करती हैं, धमनियों को स्वस्थ रखती हैं, आंखों की रक्षा करती हैं और कई गंभीर बीमारियों के खतरा को कम करती हैं। (Photo: Unsplash) -
बेरीज
जामुन, स्ट्रॉबेरी और अन्य बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट, एंथोसाइनिन, फाइबर और विटामिन C होते हैं। ये ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ती हैं, डीएनए को बचाती हैं, मस्तिष्क को स्वस्थ रखती हैं और सूजन कम करने मदद करती हैं। सुबह या फिर किसी भी समय स्नैक्स के रूप में इसे खा सकते हैं। (Photo: Unsplash) -
नट्स और बीज
अखरोट, बादाम, फ्लेक्ससीड, चिया सीड जैसे नट्स में हेल्दी फैट, ओमेगा-3, मोनोअनसैचुरेटेड, विटामिन E, मिनरल्स, फाइबर पाये जाते हैं जो दिल को सुरक्षित रखते हैं, खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं, मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और साथ ही सूजन को भी कम करते हैं। रोजाना एक मुठ्ठी नट्स खाने की सलाह दी जाती है। (Photo: Unsplash) लिवर की चर्बी कम करने का सबसे आसान तरीका, कौन-कौन से फूड्स खाने चाहिए? -
मछली
सैल्मन, सार्डिन और मेकरेल जैसी मछलियों में हेल्दी वसा और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं जो दिल और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही सूजन को कम करती है और मस्तिष्क स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। लंबे समय तक जीवित रहने के लिए इसे हफ्ते में दो बार खाने की सलाह दी जाती है। (Photo: Unsplash) -
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और पॉलिफिनॉल्स होती हैं जो दिल की बीमारी और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। (Photo: Pexels) -
होल ग्रेन्स
ओट्स, किनूआ, ब्राउन राइस और बाजरे जैसे होल ग्रेन्स में फाइबर, B-विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को लंबे समय तक ऊर्जावान रखने में मदद करते हैं, पेट को स्वस्थ रखते हैं, टाइप-2 डायबिटीज और दिल की बीमारी के जोखिम को कम करते हैं। (Photo: Unsplash) ऐसा सुपरफूड जो प्राकृतिक रूप से दूर कर सकता है विटामिन D की कमी, ऐसे करें सेवन -
दाल
मसूर, बीन्स जैसी अन्य दालों में प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स होते हैं। ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हैं। हार्ट को स्वस्थ रखते हैं और साथ ही जल्दी बूढ़ा होने के प्रोसेस को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। (Photo: Pexels) -
ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैटेचिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनावों को कम करते हैं, दिल और दिमाग को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। (Photo: Unsplash) -
फर्मेंटेड फूड्स
दही, इडली, डोसा, ढोकला, कांजी, और अचार जैसे फर्मेंटेड फूड्स पेट के फायदेमंद होते हैं जो प्रोबायोटिक से प्रतिरक्षा, पाचन और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। (Photo: Pexels) -
मसाले और जड़ी-बूटियां
हल्दी, अदरक, लहसुन और दालचीनी जैसे मसाले किसी जड़ी बूटी से कम नहीं हैं। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट और प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं। हल्दी, अदरक, लहसुन जैसे मसाले उम्र बढ़ने और सूजन को कम करने में काफी असरकारी बताए गए हैं। (Photo: Unsplash) अपने बालों के अनुसार जानें इन आठ में से कौन सा तेल लगाना चाहिए
