-
अनिद्रा की समस्या होने पर कई सारी शरीर पर प्रभाव पड़ते हैं। इसके साथ ही इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें तनाव, थकान और अन्य कई समस्याएं हो सकती हैं। (Photo: Freepik)
-
नींद की कमी से हृदय रोग, किडनी की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और स्ट्रोक तक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन-कौन से ड्रिंक हैं जो अनिद्रा से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। (Photo: Freepik)
-
1. हल्दी दूध
हल्दी ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में काफी लाभकारी है। वहीं,दूध में ट्रिप्टोफैन होता है। ये दोनों ही गुण अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik) -
2. केसर पानी
एक गिलास पानी में केसर के कुछ धागे डालकर पीने से नींद की गुणवत्ता में सुधार आ सकती है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जिसके नियमित सेवन से अनिद्रा की समस्या खत्म हो सकती है। (Photo: Freepik) -
3. अश्वगंधा चाय
अश्वगंधा चाय में ट्राइमेथिलीन ग्लाइकोल होता है, जो नींद को नियंत्रित करने में सहायता कर सकता है। इसे गर्म-गर्म पीने से लाभ मिल सकता है। (Photo: Freepik) -
4. बादाम दूध
बादाम दूध में ट्रिप्टोफैन भी होता है जिसे सोने से पहले पीने से हृदय गति स्थिर रहती है और मस्तिष्क को आराम मिलता है। जिसके चलते नींद अच्छी आती है। (Photo: Freepik) मेमोरी पावर बढ़ाने के लिए जरूर खाएं ये 9 सस्ते फूड्स, नहीं भूलेंगी चीजें -
5. जायफल का पानी
एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी जायफल डालकर पीने से भी अनिद्रा की समस्या से निजात पाया जा सकता है। (Photo: Freepik) -
6- कैमोमाइल चाय
कैमोमाइल चाय के सेवन से स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से अनिद्रा के लक्षणों को कम किया जा सकता है। (Photo: Freepik) -
7- लेमनग्रास
नींद न आने की समस्या से निजात पाने के लिए लेमन ग्रास टी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। (Photo: Freepik) -
8- गुनगुना शहद पानी
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से ये शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन को एक्टिव करता है, जिससे नींद जल्दी आती है। (Photo: Freepik) -
9- मुलेठी की चाय
मुलेठी की चाय नर्वस सिस्टम को शांत करता है जिससे गहरी नींद लाने में मदद मिलती है। (Photo: Freepik) -
10- तुलसी चाय
तुलसी चाय स्ट्रेस कम करता है और मानसिक शांति देकर बेहतर नींद लाने में मदद करता है। (Photo: Freepik) 40 के बाद कैसी होनी चाहिए डाइट, जरूर खाएं ये 6 चीजें
