-
बड़ी कार कंपनियां भारत पर लगातार अपना फोकस बनाए हुए हैं तभी तो अपनी सबसे महंगी कारों को भारत में भी लॉन्च कर रही हैं। फरारी ने भी कुछ ऐसा ही किया है। फरारी ने अपनी अब तक की सबसे ताकतवर कार Ferrari 812 सुपरफास्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कार फरारी द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे ताकतवर कार है। यह कंपनी की F12 बर्लिनेटा की जगह लेगी। इस कार में 6.5 लीटर का पावरफुल इंजन दिया गया है। कार में दिया गया V12 इंजन 789bHP की पावर जेनरेट करता है। वहीं इसका टॉर्क भी 718 न्यूटन मीटर का है। इसमें दिया गया इंजन 6,496 cc का है।
-
नई फरारी 812 सुपरफास्ट की हेडलेम्प पर गहरे कट दिए गए हैं। जो एयर फ्लो को बेहतर बनाते हैं। वहीं इसके रियर में 4 गोल टेल लाइट दी गई हैं।
-
फरारी 812 सुपरफास्ट कंपनी ने ट्रेडिशनल डिजाइन पर ही बनी हुई है। इसके फ्रंट ग्रिल को पहले से चौड़ा कर दिया गया है। इसके अलावा हैडलेंप्स को पहले की तुलना में पतला कर दिया गया है।
-
फरारी 812 सुपरफास्ट कंपनी की F12 बर्लिनेटा से काफी अलग है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे अपनी बनाने के लिए 5.2 करोड़ रुपए देने होंगे।
-
फरारी 812 सुपरफास्ट कंपनी की F12 बर्लिनेटा से काफी अलग है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने 5.2 करोड़ रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया है।
