Flood In Punjab 2025: पंजाब में भारी बारिश जारी है। भाखड़ा समेत अलग-अलग बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद राज्य में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है। पंजाब सरकार ने सभी 23 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया है। बाढ़ में कम से कम 30 लोगों की जान जा चुकी है और साढ़ें तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, जालंधर और रूपनगर में भारी तबाही हुई है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। वहीं राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तरनतारन के गंभीर रूप से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। बाढ़ की वजह से पंजाब की खेती पर भी असर पड़ा है। खेती की करीब 3 लाख एकड़ की जमीन प्रभावित हुई है। जिससे धान, कपास, और मक्का की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।

मंगलवार को अमृतसर में गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान लोग भगवान गणेश की मूर्ति को नहर में विसर्जित करते हुए। (फोटो- पीटीआई)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। (इमेज-पीटीआई)

प्रशासन और बचाव टीमों की मदद से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। (इमेज-पीटीआई)

भारत के उत्तरी राज्य पंजाब के कपूरथला जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ के पानी से घर कट जाने के बाद फंसे हुए एक व्यक्ति को एक वॉलटिंयर ने खाने का पैकेट दिया। (फोटो- एपी)

पंजाब के जालंधर में भारी बारिश के बाद पानी से भरे एक अंडरपास के ऊपर से गुजरती एक ट्रेन। (फोटो- पीटीआई)

पंजाब के कपूरथला जिले के एक बाढ़ प्रभावित गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान। (फोटो- पीटीआई)
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पीएम मोदी से किया आग्रह