-
तमिल फिल्मों के एक्टर और डायरेक्टर मनोज भारतीराजा का निधन हो गया है। उनके निधन से इस वक्त पूरा साउथ फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबा हुआ है। (Photo: Manoj Bharathi/Insta)
-
मनोज भारतीराजा ने सिर्फ 48 की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनका देहांत दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। पीआरओ रियाज ने एक्स पर उनके निधन की जानकारी दी है और बताया है कि हाल ही में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। (Photo: Manoj Bharathi/Insta)
-
मनोज भारतीराजा की मौत पर कमल हासन, सूर्या से लेकर फिल्मी दुनिया से जुड़े कई और सितारों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी है। (Photo: Manoj Bharathi/FB)
-
कौन हैं मनोज भारतीराजा
मनोज भारतीराजा तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और एक्टर भारतीराजा के बेटे हैं। भारतीराजा को पद्मश्री अवार्ड भी मिल चुका है। (Photo: Bharathi/FB) -
कौन हैं भाई
मनोज भारतीराजा के भाई का नाम जनानी है। हालांकि वो क्या करते हैं इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। (Photo: Manoj Bharathi/Insta) ‘रानी मेहरा’ से ‘रानी लक्ष्मीबाई’ तक, कंगना रनौत के वो 9 किरदार जिन्हें लोग कभी नहीं भूल पाएंगे -
करियर
मनोज कुमार भारतीराजा ने एक्टिंग की दुनिया में साल 1999 में आई फिल्म ताज महल से कदम रखा था। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया जिसमें समुधिराम (2001), कदल पुक्कल (2001), अल्ली अर्जुन (2002), वरुशामेल्लम वसंतम (2002), ईरा निलम (2003), अन्नकोडी (2013), बेबी (2015), मनाडु (2021) और विरुमन (2022) शामिल हैं। (Photo: Manoj Bharathi/FB) -
पहले करते थे ये काम
अभिनय में कदम रखने से पहले मनोज कुमार भारतीराजा ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सहायक निर्देशक के रूप में काम करते थे। (Photo: Manoj Bharathi/FB) -
पत्नी
मनोज भारतीराजा ने साल 2006 में नंदना से शादी की दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते थें। वहीं, नंदना तमिल सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। (Photo: Manoj Bharathi/FB) -
बच्चे
मनोज फारतीराजा और नंदना की दो बेटियां हैं आर्थिका और मथिवदानी। (Photo: Manoj Bharathi/FB) नेटफ्लिक्स पर दहाड़ रही हैं ये 10 फिल्में, दसवीं फिल्म कई महीने से बनी है सबकी फेवरेट