-
भारतीय संगीत के सम्राट और ऑस्कर विजेता सिंगर ए.आर. रहमान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। ए.आर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1967 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। आज वह अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें। (Photo: Indian Express)
-
ए.आर. रहमान का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था। लेकिन बाद में उन्होंने इस्लाम अपना लिया। पहले उनका नाम दिलीप कुमार था। उनके पिता आर.के शेखर मलयालम फिल्मों के स्कोर कंपोजर और कंडक्टर थे। (Photo: A.R. Rahman/FB)
-
ए.आर. रहमान जब चार वर्ष के थे तब उन्होंने पियानो सीखना शुरू कर दिया था। इतनी छोटी सी उम्र में ही वह अपने पिता का स्टूडियो में मदद करने लगते हैं। लेकिन यह बहुत ही कम लोगों को पता है कि एक दौर ऐसा भी आया जब संगीतकार को लोगों ने कहा कि उन्हें भीख मांगकर गुजारा करना चाहिए। (Photo: Indian Express)
-
दरअसल, जब ए.आर. रहमान नौ साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद पिता के संगीत उपकरण किराए पर देकर घर का खर्चा चलता था। उनकी मां ने उन्हें पाला-पोसा। लेकिन परिवार चलाने के लिए रहमान को पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करना पड़ता था। (Photo: A.R. Rahman/FB) साल 2025 में इन 7 खलनायकों का दिखा खौफ, एक्टिंग देख कांप उठे थे दर्शक
-
काम के चलते ए.आर. रहमान को पढ़ने का ज्यादा समय नहीं मिल पाता था और कई बार वह स्कूल नहीं जा पाते थे। इसके साथ ही वह कई बार परीक्षा में फेल भी हुए। (Photo: A.R. Rahman/FB)
-
अपने एक इंटरव्यू में ए.आर. रहमान ने बताया था कि एक बार स्कूल वालों ने उनकी मां से यह तक कह दिया था कि, उन्हें स्कूल भेजने के बजाए सड़क पर भीख मांगने के लिए भेज दें। (Photo: A.R. Rahman/FB)
-
ए.आर. रहमान ने अपनी एमसीएन स्कूल और फिर मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की लेकिन संगीत के चलते उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। पढ़ाई के दिनों ही उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक बैंड भी बनाया था। (Photo: A.R. Rahman/FB)
-
ए.आर. रहमान ने अपनी शुरुआती संगीत शिक्षा मास्टर धनराज से ली और 11 साल की उम्र से ही वह मलयालम संगीतकार एम.के. अर्जुनन के आर्केस्ट्रा से जुड़ गए। इसके बाद वह कई दिग्गज संगीतकारों जैसे एम. एस. विश्वनाथन, इलैयाराजा, हंसेलेखा आदि के साथ जुड़े। उन्होंने जाकिर हुसैन, कुन्नाकुडी वैद्यनाथन और एल. शंकर के साथ कई वैश्विक संगीत कार्यक्रमों में भी भाग लिया। (Photo: A.R. Rahman/FB)
-
ए.आर. रहमान को कीबोर्ड, पियानो, सिंथेसाइजर, हारमोनियम और गिटार में महारत हासिल है। उन्हें खास तौर पर सिंथेसाइजर पसंद था, क्योंकि इसमें संगीत और तकनीक का बेहतरीन मेल था। अपने शुरुआती दिनों में रहमान कई संगीत निर्देशकों के लिए कीबोर्ड और सिंथेसाइजर बजाते थे। (Photo: A.R. Rahman/FB) दीपिका पादुकोण की 8 बेहतरीन फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं