-
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग साउथ अफ्रीका में मौजूद हैं। 5 जनवरी से भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्रिकेट सीरीज की शुरूआत करेगी। शादी के बाद विराट की ये पहली सीरीज होगी। सीरीज शुरू होने से पहले विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ साउथ अफ्रीका में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिनमें विराट और अनुष्का समुद्र किनारे नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का दोनों ने काले रंग का चश्मा पहन रखा है। इस पिक्चर के साथ विराट ने बतौर कैप्शन लिखा है कि, "केपटाउन वैसे भी बेहद खूबसूरत जगह है। और ये सिर्फ मेरी और इकलौती के साथ और भी खूबसूरत दिखता है।"
-
क्रिकेट सीरीज शुरू होने के बाद जहां विराट अपनी टीम के साथ व्यस्त हो जाएंगे तो वहीं अनुष्का वापस भारत लौट आएंगी। अनुष्का अगले महीने रिलीज होने जा रही उनकी अगली फिल्म परी के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगी। विराट और अनुष्का ने नए साल का जश्न भी साउथ अफ्रीका में साथ में मनाया है। जिसकी कुछ पिक्चर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए।
-
इससे पहले अनुष्का और विराट यूरोप में हनीमून भी मनाने गए थे। ये पिक्चर भी उन्होंने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शेयर की थी।
-
विराट और अनुष्का ने पिछले महीने ही इटली में शादी की है।
-
इटली में हुए इस समारोह में बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
-
वापस भारत आकर विराट और अनुष्का ने एक दिल्ली और एक मुंबई में अपनी शादी की रिसेप्शन दिया।
-
विराट और अनुष्का पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में थे।
-
विराट और अनुष्का के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री मोदी समेत राजनीति, खेल और सिनेमा के कई बड़े नाम पहुंचे थे।
