-
बॉलीवुड में कई ऐसी हस्तियां हैं, जिनके भाई या बहन देखने में बिलकुल उनकी तरह ही हैं। इनमें से कुछ तो जुड़वा भी हैं। इनकी न केवल शक्ल एक जैसी है, बल्कि कुछ तो एक ही पेशे में हैं। देखिए ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स की लिस्ट…
-
अनुपम खेर की गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल चरित्र अभिनेताओं में होती है। कई सौ फिल्मों में नजर आ चुके अनुपम खेर के भाई राजू खेर भी एक्टर हैं। हालांकि राजू अनुपम जितने सफल नहीं रहे। दोनों की शक्लें भी काफी मिलती है।
-
रिया सेन और राइमा सेन दोनों एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटियां है। राइमा सेन की गिनती जहां अच्छी एक्ट्रेस के तौर पर होती है तो वहीं रिया अपने बोल्ड अंदाज के कारण सुर्खियों में रहती हैं।
-
अनिल कपूर 80 और 90 के दशक के बड़े स्टार रहे हैं। उनके नाम कई हिट फिल्में दर्ज है उनके छोटे भाई संजय कपूर ने साल 1995 में फिल्म प्रेम से अभिनय पारी की शुरूआत की लेकिन संजय अनिल जैसे कामयाब नहीं रहे। संजय अब छोटे पर्दे पर नजर आ रहे हैं।
-
रघु राम और राजीव लक्ष्मण दोनों छोटे पर्दे के बड़े नाम है। दोनों जुड़वा भाई एक साथ कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। दोनों की शक्ल सूरत आवाज और बात करने का अंदाज एक दम एक जैसा है।
राकेश रोशन और राजेश रोशन दोनों संगीतकार रोशन के बेटे हैं। राकेश रोशन जहां सफल एक्टर और डायरेक्टर हैं तो वहीं राजेश रोशन बेहद सफल संगीतकार रहे हैं। राकेश की सारी फिल्मों में संगीत राजेश रोशन का ही रहा है। दोनों देखने में भी काफी हद तक एक जैसे है। -
बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय 90 के दशक में कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। राहुल के जुड़वा भाई रोहित की शक्ल उनसे काफी मिलती है हालांकि रोहित एक्टर नहीं है।
-
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी दोनों बॉलीवुड एक्ट्रेस रही हैं। शिल्पा ने जहां बॉलीवुड में कामयाब पारी खेली है तो वहीं शमिता उतनी सफल नहीं रही। दोनों की शक्लें भी काफी मिलती है।
-
रोनित रॉय और रोहित रॉय दोनों टीवी और बड़े पर्दे पर नजर आते रहते हैं। दोनों साथ में फिल्म काबिल में भी नजर आ चुके हैं।
