-
टीवी शो मधुबाला, दिल मिल गए और गीत हुई सबसे पराई जैसे हिट शो में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने अपने करियर की शुरुआत एक एक्ट्रेस के रूप में नहीं बल्कि एक मॉडल के रूप में की थी। दृष्टि गुजराती परिवार से हैं और उनके बड़े भाई का नाम जयशील धामी है। पहले वह एक आईटी इंजीनियर थे लेकिन अब उन्होंने भी एक्टिंग में अपना करियर बना लिया है। उनकी पत्नी और दृष्टि की भाभी का नाम सुहासी धामी है। वह भी एक फेमस एक्ट्रेस हैं, जो टीवी शो यहां मैं घर घर खेली में नजर आ चुकी हैं।
-
दृष्टि ने सोशियोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। वह एक ऐसे परिवार से हैं जहां कोई नहीं चाहता था कि दृष्टि एक्टिंग में अपना करियर बनाएं।
-
दृष्टि को डांस का काफी शौक था उन्होंने तीन साल तक भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली है। वह फेमस डांस कोरियोग्राफर श्यामक डाबर की क्लास में भी हिस्सा ले चुकी हैं। दृष्टि के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक्ट्रेस बनने से पहले एक डांस इंस्ट्रक्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
-
दृष्टि ने कुछ समय बाद मॉडलिंग में हाथ आजमाना शुरू किया। वह कई ऐड फिल्म में काम कर चुकी हैं। उनका पहला ऐड टाटा इंडीकॉम के लिए था। दृष्टि ने कोलगेट के ऐड में एक्टर सैफ अली खान के साथ भी काम किया था।
-
दृष्टि मॉडलिंग के बाद फेमस म्यूजिक एल्बम सइयां दिल में आना रे, तेरी मेरी नजर की डोरी में जैसे गानों में भी डांस करती दिखीं। उनके ये गाने काफी पॉपुलर हुए।
-
दृष्टि एक संकुचित विचारधारा वाले परिवार से थीं जब उन्हें टीवी में काम करने का ऑफर मिला तो उन्हें अपने परिवार के हर एक सदस्य को मनाना पड़ा था। यहां तक की दृष्टि को इसके लिए अपने एक कजिन का भी सहारा लेना पड़ा।
-
दृष्टि टीवी पर सबसे पहले स्टार वन के हिट शो दिल मिल गए में डॉक्टर मुस्कान के किरदार को निभाती नजर आईं।
-
दृष्टि 2017 में स्टार प्लस के शो परदेस में है मेरा दिल में नजर आ चुकी हैं। ये शो कुछ खास कमाल नहीं कर सका और साल के अंदर ही बंद कर दिया गया।
-
दृष्टि ने अपने डांस के दम पर साल 2013 में डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 6 की ट्रॉफी को अपने नाम किया।
-
दृष्टि को उनके खूबसूरत और बोल्ड लुक की वजह से एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं की सूचि में छठा स्थान मिला है। (All Photo Source: Instagram)
