-
तैमूर अली खान के बर्थडे से लेकर क्रिसमस-डे तक की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। वहीं अब तैमूर यूरोप जा रहे हैं। जी हां, क्रिसमस मनाने के बाद अब तैमूर अपनी मॉम करीना और पापा सैफ के साथ यूरोप ट्रिप पर जा रहे हैं। हाल ही में करीना सैफ को तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इससे पहले कपूर फैमिली ने क्रिसमस डे के मौके पर तैमूर की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं। तस्वीरों में तैमूर अपनी मौसी करिश्मा कपूर, मामू रणबीर कपूर नानी-नाना बबीता और रणधीर कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। देखें तस्वीरें:-
-
20 दिसंबर को बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान और सैफ अली खान खान के 'नन्हे नवाब' तैमूर अली खान का धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया था।
-
वहीं इसके बाद क्रिसमस डे पर कपूर स्टार्स ने सैफ और करीना के नन्हे नवाब के साथ मिलकर खूब मस्ती की।
-
वहीं क्रिसमस मनाने के बाद सैफ करीना को बेटे तामूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।
-
करीना सैफ हमेशा की तरह एयरपोर्ट लुक में स्मार्ट और स्टाइलिश नजर आए।
-
वहीं तैमूर अपनी नैनी की गोदी में सोए हुए दिखाई दिए।
-
बर्थडे के मौके पर तैमूर की खूब सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
-
वहीं क्रिसमस के मौके पर तैमूर अली खान की कुछ और भी कुछ क्यूट तस्वीरें इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर की गईं।
-
करीना कपूर, सैफ अली खान के सात तैमूर अली खान
-
एक तस्वीर में तैमूर अपने मामू रणबीर कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में रणबीर ने तैमूर को गोदी में पकड़ा हुआ है।
-
तैमूर कैमरा को देख कर लुक दे रहे हैं वहीं रणबीर अपने ध्यान में ही हैं।
-
इसके अलावा करिश्मा कपूर ने तैमूर एंड फैमिली की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
-
फोटो में करीना-सैफ, तैमूर, बबीता और रणधीर कपूर, करिश्मा और उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में कपूर खानदान के सारे बच्चे नजर आ रहे हैं।
-
रणबीर कपूर के साथ करीना, तैमूर करिश्मा भी दिखाई दे रहे हैं।
-
