-

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान (shah Rukh khan) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। वहीं, दुबई में तो हद से ज्यादा। एक्टर को जन्मदिन की बधाई बुर्ज खलीफा पर फोटो लगाकर दी जाती है। आज उन्हें इंडस्ट्री में 31 साल का वक्त पूरा हो गया है। इन 31 सालों में एक्टर ने करोड़ों दिलों की धड़कनों पर राज किया है। (Photo: Express Archives)
-
शाहरुख खान का फिल्म करियर हिट रहा है। साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ में सफल रहे हैं। उन्होंने सिर्फ गौरी से प्यार किया और उन्हीं से शादी करके सेटल हो गए। आज कपल के तीन बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम हैं। बी-टाउन में हर कोई कपल के रिश्ते की तारीफ करता है। इनकी लाइफ में एक समय ऐसा आया था जब किंग खान को गौरी को खोने का डर सताने लगा था। (Photo: Express Archives)
-
दरअसल, शाहरुख खान और गौरी खान से जुड़ा किस्सा बेटे आर्यन के जन्म के दौरान से जुड़ा है। किंग खान साल 1997 में बेटे आर्यन खान के पिता बने थे। उन दिनों एक्टर ने स्टारडम का आनंद लेना शुरू ही किया था। किंग खान ने एक इंटरव्यू में इस दौरान के किस्से के बारे में खुद बताया था। (Photo: Express Archives)
-
शाहरुख खान ने गौरी खान के बारे में बताया था कि जब वो अस्पताल में भर्ती थीं तो कई ट्यूबों और कई चिकित्सा उपकरणों के साथ उन्हें देखना एक्टर के लिए काफी मुश्किल था। किंग खान सिजेरियन के साथ ऑपरेशन थिएटर में भी गए थे। ये सब देखकर उन्हें लगा था कि वो मर जाएंगी। (Photo: Express Archives)
-
फिर शाहरुख खान ने उस समय बच्चे के बारे में नहीं सोचा। वो मानते हैं कि उस समय उनके लिए ये जरूरी नहीं था। वो कांप रहे थे। वो इस बात से वाकिफ थे कि बच्चों के जन्म के समय नहीं मरते हैं लेकिन फिर भी वो थोड़ा डरे हुए थे। (Photo: Express Archives)
-
बता दें कि शाहरुख और गौरी साल 1997 में बेटे आर्यन के पैरेंट्स बने थे। इसके बाद साल 2000 में उनके घर बेटी सुहाना का जन्म हुआ था। इतना ही नहीं, साल 2013 में गौरी और शाहरुख तीसरी बार पैरंट्स बने। गौरी ने तब सरोगेसी के जरिए बेटे अबराम को जन्म दिया था। (Photo: Express Archives)
-
गौरतलब है कि शाहरुख खान पत्नी गौरी को अपने करियर का चार्म मानते हैं। जब वो दिल्ली आए थे तो गौरी के प्यार में पागल थे और लव मैरिज करके गौरी को अपना बना लिया। गौरी से शादी के बाद उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा। (Photo: Express Archives)