-
रिलायंस चीफ मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) जब स्कूल में थीं तब उन्होंने मां पर एक खास नोट लिखा था, लेकिन शादी के बाद उनके अरमानों पर अचानक से पानी फिर गया था।
-
नीता को 23 साल की उम्र में पता चला था कि वह मां नहीं बन सकती हैं। आईदीवा के साथ एक इंटरव्यू में नीता ने यह बात खुद बताई थी।
-
नीता से जब पूछा गया था कि, उनके पास धन, कनेक्शन और पावर होने के बावजूद वो कौन सा काम है, जो वो नहीं कर सकती हैं? इस पर नीता ने कहा था कि, “एक मां बनना। नीता ने कहा था कि उन्हें डॉक्टरों ने बताया कि, उन्हें कभी बच्चे नहीं होंगे।
-
नीता ने बताया था कि वह जब स्कूल में थी तब वह लिखती थी कि, मैं जब मां बनूंगी… पर यहां 23 साल की उम्र में उन्हें पता चला कि वह मां नहीं बन सकेंगी तो उन्हें बहुत झटका लगा था।
-
नीता ने बताया था कि डॉक्टर फिरुज़ा पारिख की मदद से आईवीएफ से शादी के सात साल बाद वह जुड़वा बच्चे ईशा और आकाश की मां बन सकी थीं।
-
बता दें कि मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं। बता दें कि उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी हैं।
-
नीता के दोनों ही जुड़ा बच्चों की शादी हो चुकी है। अनंत की शादी अभी नहीं हुई है।
-
Photos: Social Media
