-

रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म धुरंधर इस वक्त सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस स्पाई फिल्म में पाकिस्तान के करतूतों को उजागर किया गया है कि किस तरह से वह भारत में आतंक फैलाने के लिए आतंकी साजिश रचता है। धुरंधर में रणवीर सिंह पाकिस्तान के लियारी इलाके में जमकर कोहराम मचाते नजर आएं। (Photo Source: Aditya Dhar/X)
-
इस बीच नेटफ्लिक्स ने पाकिस्तान में पिछले सात दिनों में सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में रणवीर सिंह की दो फिल्में शामिल हैं जो साल 2010 और 2011 में रिलीज हुई थीं। आइए जानते हैं पाकिस्तान में इस हफ्ते सबसे अधिक देखी जाने वाली भारतीय फिल्में कौन-कौन सी हैं। (Photo Source: Aditya Dhar/X)
-
The Girlfriend
द गर्लफ्रेंड इसी साल रिलीज हुई थी जो तेलुगु भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसमें रश्मिका मंदाना, दीक्षित शेट्टी और अनु इमैनुएल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म पिछले सात दिनों में पाकिस्तान में सबसे अधिक बार देखी गई है। (Photo Source: Netflix) -
Stephen
स्टीफन इसी महीने पांच दिसंबर को रिलीज हुई थी जो एक तमिल भाषी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक देखी जाने वाली यह दूसरी भारतीय फिल्म है। (Photo Source: Netflix) इन इस्लामिक देशों में बैन हुई धुरंधर, ये फिल्में भी नहीं हो पाई थीं रिलीज -
Jolly LLB 3
जॉली एलएलबी 3 नवंबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हई थी। लेकिन पाकिस्तानियों के बीच इस फिल्म को लेकर खुमारी अब तक बनी हुई है। अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला स्टारर यह फिल्म भी पाकिस्तान में लोगों को खूब पसंद आ रही है। (Photo Source: Netflix) -
Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर 27 नवंबर को रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही यह फिल्म पाकिस्तानियों के बीच छा गई। यह भारत की चौथी फिल्म है जो इस हफ्ते पाकिस्तान में सबसे अधिक बार देखी गई। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे सितारें मुख्य भूमिका में हैं। (Photo Source: Netflix) -
Band Baaja Baaraat
रणवीर सिंह ने साल 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पाकिस्तानियों को उनकी यह फिल्म भी खूब पसंद आ रही है। नेटफ्लिक्स के अनुसार पाकिस्तान में सबसे अधिक देखी जानी यह पांचवी भारतीय फिल्म है। (Photo Source: Netflix) -
Ladies vs Ricky Bahl
रणवीर सिंह की दूसरी फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल थी जो 2011 में रिलीज हुई थी। पाकिस्तान में यह फिल्म भी खूब ट्रेंड कर रही है। नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते सबसे अधिक देखी जाने वाली ये छठवीं भारतीय फिल्म है। (Photo Source: Netflix) -
Aaryan
आर्यन एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो इसी साल रिलीज हुई थी। पाकिस्तान में सबसे अधिक देखी जाने वाली यह सातवीं भारतीय फिल्म है। (Photo Source: Netflix) धुरंधर में जिस कराची के ल्यारी मोहल्ले का जिक्र है उसका नाम कैसे पड़ा, क्या है इसका मतलब