-
भारी बारिश और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर से छोड़े गए पानी के चलते पंजाब की प्रमुख नदियां सतलुज, ब्यास और रावी उफान पर हैं। 1988 के बाद पंजाब इस समय सबसे भयावह बाढ़ का सामना कर रहा है। राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं और 1655 गांव पानी में डूब गए हैं। (Photo: PTI)
-
बाढ़ के चलते कई घर जमींदोज हो गए या पानी में बह गए। खेत तालाब और झील में तब्दील हो गए हैं। खेतों में 8 से 10 फीट तक पानी पहुंच चुका है। हाल यह है कि बाढ़ के चलते पंजाब की 1.48 लाख हेक्टेयर से ज्यादा खड़ी फसलें तबाह हो चुकी हैं। (Photo: PTI)
-
इस प्राकृतिक संकट में पंजाब के लोगों की मदद के लिए फिल्मी सितारे भी आगे आए हैं। (Photo: PTI)
-
सोनू सूद, दिलजीत दोसांझ, गिप्पी ग्रेवाल, करण औजला, अम्मी विर्क, रणदीप हुड्डा और रंजीत बावा जैसे कलाकार पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। (Photo: PTI)
-
सोनू सूद की टीम और उनकी बहन पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच कर लोगों की मदद कर रही हैं। (Photo: PTI)
-
लेकिन जमीनी स्तर पर अगर कोई अभिनेता लोगों की मदद के लिए पहुंचा है तो वह हैं रणदीप हुड्डा। अभिनेता इस वक्त बाढ़ प्रभावित जगहों पर जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। (Photo: PTI)
-
कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसे देख लोग रणदीप हुड्डा को रियल लाइफ का असली हीरो बता रहे हैं। इन तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह अभिनेता बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की मदद कर रहे हैं। (Photo: @Global Sikhs/Insta)
-
रणदीप हुड्डा गुरदासपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं। रणदीप हुड्डा, ग्लोबल सिख एनजीओ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह और उनके दोस्त मनिंदर सिंह के साथ पिछले दस सालों से जुड़े हुए हैं। (Photo: @Global Sikhs/Insta)
-
इस एनजीओ के जरिए रणदीप हुड्डा खुद गुरदासपुर पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। साथ ही प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। (Photo: @Global Sikhs/Insta)
-
रणदीप हुड्डा का कहना है कि इन लोगों का कमाई का मुख्य जरिया खेती और पशुपालन है जो बाढ़ में पूरी तरह तबाह हो गई है। ऐसे में उन्हें दूध देती हुई गाय या भैंस देकर लोगों से मदद करने की अपील की है। ताकि कमाई का जरिए बन सके और बच्चों को दूध मिल सके। (Photo: @Global Sikhs/Insta)
-
रणदीप हुड्डा के फैंस उनके इस कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं। अभिनेता इससे पहले भी संकट के समय लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। (Photo: @Global Sikhs/Insta)
