-
राजकुमार राव उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने अपने दम पर दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। अब खबर आई है कि वह जल्द ही शहीद भगत सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपने नए प्रोज्क्ट मे भगत सिंह के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन आपको बता देंस भगत सिंह की लाइफ पर पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं और कई एक्टर्स उनके रोल को निभा चुके हैं। चलिए जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में जिन्होंने फिल्मों में भगत सिंह का किरदार निभाया है। (Source: @rajkummar_rao/instagram)
-
Shammi Kapoor
1963 में आई फिल्म ‘शहीद भगत सिंह’ में शम्मी कपूर ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। (Still From Film) -
Manoj Kumar
साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म ‘शहीद’ में एक्टर मनोज कुमार ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। (Still From Film) -
Bobby Deol
साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ’23 मार्च 1931: शहीद’ में बॉबी देओल ने भगत सिंह का रोल निभाया था। (Still From Film) -
Ajay Devgn
साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ में अजय देवगन ने भगत सिंह की भूमिका निबाई थी। (Still From Film) -
Sonu Sood
साल 2002 में ही रिलीज हुई फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ में सोनू सूद भी भगत सिंह बने थे। (Still From Film) -
Siddharth
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में साउथ एक्टर सिद्धार्थ ने भगत सिंह का रोल निभाया था। (Still From Film) -
Amol Parashar
साल 2021 में रिलीज हुई विक्की कौशल स्टारर फिल्म सरदार उधम में अनमोल पराशर भगत सिंह के रोल में दिखाई दिए थे। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है नवजोत सिंह सिद्धू की लव स्टोरी, धूप में खड़े होकर करत थे इंतजार)
