-
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा पति संग अमेरिका में रह रही हैं। प्रियंका चोपड़ा बेहद ही लग्जरी लाइफ जीती हैं। एक्ट्रेस अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं। (@priyankachopra/Insta)
-
बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक प्रियंका चोपड़ा एक फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं, हॉलीवुड वेब सीरीज के एक एपिसोड के लिए एक्ट्रेस करीब 2 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। (@priyankachopra/Insta)
-
सोशल मीडिया से भी प्रियंका चोपड़ा मोटी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं, एक ऐड के लिए वो करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। (@priyankachopra/Insta)
-
एक्ट्रेस होने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन भी हैं। उनका एनोमली नाम का एक हेयर केयर ब्रांड है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा का परफेक्ट मोमेंट क्लोदिंग ब्रांड है और उनका न्यूयॉर्क में सोना नाम का एक रेस्टोरेंट भी है। (@priyankachopra/Insta)
-
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा का पर्पल पेबल पिक्चर्स नाम का प्रोडक्शन हाउस भी है। सिर्फ इतना ही नहीं देसी गर्ल ने डेटिंग एप बम्बल भी पैसा लगाया है। (@priyankachopra/Insta)
-
प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में जिस घर में रहती हैं उसकी कीमत करीब 238 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास मुंबई में भी दो घर है जिनकी कीमत करीब 8-8 करोड़ रुपये है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की गोवा के बागा बीच के पास भी एक प्रॉपर्टी है जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। (@priyankachopra/Insta)
-
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ 620 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस हर महीने करीब 1.5 करोड़ रुपये कमाती हैं। प्रियंका चोपड़ा के पास करोड़ों की कीमत वाला एक प्राइवेट जेट भी है।
-
प्रियंका चोपड़ा के पास 2.5 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस कार है। ये कार खरीदने वाली प्रियंका बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस हैं। उनके पास 1.1 करोड़ रुपये की मर्सिडीज बेंच एस क्लास, पोर्श, मर्सिडीज बेंज ई क्लास, मर्सिडीज-मेबैक एस 650, ऑडी क्यू7 और बीएमडब्ल्यू जैसी कई और कारें हैं। (@priyankachopra/Insta)