-
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा के नाम एक और सम्मान जुड़ गया है। इस सम्मान में उनके पति निक जोनस भी भागीदार बने हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को साल 2019 का बेस्ट ड्रेस्ड सिलेब्रिटी चुना गया है। उन्हें इस सम्मान से नवाजा है अमेरिका की प्रतिष्ठित पीपल मैगजीन ने। आइए देखते हैं इस कपल की कुछ बेहतरीन तस्वीरें। (All Pics: @priyankachopra/Instagram)
-
प्रियंका और निक जोनस को ये सम्मान देते हुए पीपल मैगजीन ने कहा कि इन लोगों के रोमांस की तरह ही इनका फैशन सेंस भी बेहद आकर्षक है।
-
ऐसा पहली बार हुआ है जब इस मैगजीन ने किसी कपल को साथ में इस अवॉर्ड से नवाजा हो।
-
इस सम्मान की दौड़ में सेरेना विलियम्स, बिली पोर्टर, जेनिफर लोपेज, लेडी गागा और सेलिना डियॉन जैसी तमाम मशहूर शख्सियतें शामिल थीं।
-
बता दें कि सोशल मीडिया में प्रियंका और निक की तस्वीरें अकसर वायरल होती रहती हैं।
-
निक जोनस से प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात हॉलीवुड सीरीज क्वांटिको की शूटिंग के दौरान हुई थी।
-
ये मुलाकात आगे चलकर प्यार और फिर शादी में तब्दील हुई। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल निक जोनस संग सात फेरे लिये थे।
