-
भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का विवाद जगजाहिर है। दोनों के बीच खूब जुबानी जंग देखने के लिए मिली है। फिर चाहे वो सोशल मीडिया हो या फिर लाइव शोज। इनका विवाद इतना गहरा गया था कि ये मर्दानगी तक पहुंच गया था। अब दोनों के बीच लंबे समय के बाद पैचअप हो गया है। (Photo- Kajal Raghwani/Insta)
-
खेसारी और पवन के बीच पैचअप हाल ही में ऑर्गेनाइज हुए अवॉर्ड शो फिल्मफेयर फेमिना भोजपुरी आइकन्स में हुआ। यहां रवि किशन दोनों को साथ लेकर आए और सभी गिले-सिकवे दूर किए। ऐसे में अब दोनों स्टार्स की इनसाइड तस्वीरें एक्ट्रेस काजल राघवानी ने शेयर की है। (Photo- Kajal Raghwani/Insta)
-
काजल राघवानी ने पवन सिंह और खेसारी लाल की दोस्ती पर खुशी जताते हुए बैक स्टेज की फोटोज को शेयर किया है। इसमें दोनों स्टार के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिली है। (Photo- Kajal Raghwani/Insta)
-
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज पहले पवन सिंह ट्रेंडिंग स्टार को गले लगाते हैं और फिर माथे पर Kiss कर प्यार लुटाते हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में खेसारी, पावरस्टार को छोटे भाई के जैसे गाल पर kiss कर प्यार लुटाते दिखते हैं। (Photo- Kajal Raghwani/Insta)
-
पवन सिंह और खेसारी की क्यूट बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है। दोनों का इस तरह से साथ आना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। काजल राघवानी भी दोनों के साथ आने से खुश हैं। (Photo- Team Khesari Lal)
-
पवन सिंह को खेसारी अपना बड़ा भाई मानते हैं। दोनों को विवादों से पहले फैमिली इवेंट्स में साथ देखा जाता रहा है। पावरस्टार उनकी बेटी कृति को अपनी बेटी की तरह ही मानते हैं। अब इनकी जोड़ी फिर से एक हो गई है और ये उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। (Photo- Team Khesari Lal)
-
(Photo- Kajal Raghwani/Insta)
