शॉक लग गया ना… दरअसल, गूगल के सर्च इंजन में टॉप 10 इंडियन क्रिमिनल टाइप करने पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर आ रही है। (फोटो: भाषा)
'दिशाभ्रम' की शिकार है केन्द्र की मोदी सरकार

समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ‘दिशाभ्रम’ की शिकार है जबकि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के तीन वर्ष के शासनकाल में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार देश को बर्बाद कर रही है। किसानों की भूमि लुटवायी जा रही है। भाजपा ने चुनाव के दौर में नौजवानों को नौकरी देने, महंगाई पर रोक लगाने और चीन को भगाने का वायदा किया था लेकिन केन्द्र सरकार ने एक भी काम नहीं किया। (फोटो: भाषा) मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ पहल महज नारा है : माकन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने भाजपा नीत राजग सरकार का एक साल पूरा होने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेक इन इंडिया अभियान एक खोखली पहल है क्योंकि उनकी सरकार वैश्विक प्रतिस्पर्धा की चुनौतियों से निबटने में विफल रही है।

सत्ता संभालने के बाद भारत के लिए नये आर्थिक ब्लूप्रिंट के बारे में मोदी द्वारा अर्थशास्त्रियों और उद्योग जगत के विश्लेषकों से परामर्श करने का मजाक उड़ाते हुए माकन ने कहा, ‘‘तब से एक साल बीत गया और आर्थिक ब्लूप्रिंट ‘सुर्खियां बटोर प्रबंधन प्रिंट’ साबित हुआ।’’ (फोटो: भाषा) दिग्विजय ने मोदी से की केजरीवाल की तुलना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि दोनों नेताओं की कार्यशैली एक जैसी है और वे अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझते। दोनों नेता कहते हैं कि या तो मेरे साथ रहो या दफा हो जाओ।

राज्यसभा सांसद ने दिल्ली के कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर जारी विवाद को केजरीवाल की ‘नौटंकी’ करार दिया।

दिग्विजय ने मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार पर मतदाताओं से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह विदेशी बैंकों में जमा काले धन को वापस लाने और अन्य वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। (फोटो: भाषा) योगेंद्र यादव ने कहा, केजरीवाल में राजनीतिक कुशाग्रता की कमी

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ टकराने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास राजनीतिक कुशाग्रता नहीं है।

आप प्रमुख और दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच जारी टकराव पर टिप्पणी करते हुए यादव ने कहा कि केजरीवाल और उनकी सरकार को संयम और कुशलता से हालात से निबटना चाहिए। (फोटो: भाषा)