-
भाजपा शासित झारखंड और छत्तीसगढ़ ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म ‘एमएसजी-2’ पर राज्य में पाबंदी लगाने का फैसला किया।
-
रायपुर में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री रमण सिंह ने स्थानीय आदिवासी समुदायों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए छत्तीसगढ़ में फिल्म पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है।
-
अधिकारियों ने कहा कि राज्य के वन मंत्री महेश गागड़ा की अगुवाई में आदिवासी प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री मिलकर फिल्म पर पाबंदी लगाने की मांग की थी।
-
रांची से मिली सूचना के मुताबिक, झारखंड सरकार ने भी इस फिल्म पर पाबंदी लगा दी है। सरकार ने कहा कि इस फिल्म में आदिवासी समुदायों के खिलाफ कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ संवाद हैं। (फोटो-बॉलीवुडहंगामा.कॉम)
-
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फिल्म पर पाबंदी लगाने का आदेश जारी किया। यह फिल्म राज्य में शुक्रवार को रिलीज हुई थी। (फोटो-बॉलीवुडहंगामा.कॉम)
