-
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार के बारे में तो लगभग अब सभी लोग जानते हैं लेकिन उनकी पत्नियों के बारे में कम ही जानकारी है। केजीएफ (KGF 2) स्टार यश (Yash) से लेकर आरआरआर (RRR) स्टार राम चरण (Ram Charan) तक की पत्नियां किस प्रोफेशन में हैं, क्या करती हैं, जानते हैं इस बारे में-
-
केजीएफ स्टार यश की पत्नी राधिका पंडित खुद भी एक्ट्रेस हैं और कन्नड़ टीवी शो व फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
-
पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा बिजनेस वुमन हैं।
-
आरआरआर स्टार राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी अपोलो लाइफ की वाइस चेयरपर्सन हैं और एक मैगजीन की एडिटर इन चीफ भी हैं।
-
जय भीम स्टार सूर्या की पत्नी ज्योतिका साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
-
साउथ सुपरस्टार विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम भी एक बिजनेस वुमन हैं।
-
महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर एक्ट्रेस है। वह साउथ और कई हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
-
आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर की पत्नी भी एक बिजनेस वुमन हैं।
-
राणा दग्गुबती की पत्नी मिहिका बजाज भी बिजनेसवुमन हैं। वह एक इवेंट एंड डेकोर कंपनी की फाउंडर हैं।