-
ऋषभ शेट्टी और होम्बले फिल्म्स की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन से ज्यादा का समय हो गया है और इस मूवी ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। (Photo Credit: Rishab Shetty/Insta)
-
फिल्म ने अभी तक 493 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी ने सिर्फ फिल्म में अभिनय नहीं किया, बल्कि इसका निर्देशन भी किया है। (Photo Credit: Rishab Shetty/Insta)
-
अब फिल्म की सफलता के बाद अभिनेता मुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे। बता दें कि मुंडेश्वरी मंदिर बिहार के पटना में स्थित है।
-
यहां पहुंचने के बाद उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए माता और भगवान शिव का धन्यवाद किया।
-
यह मंदिर भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है, जो लगभग 600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पुरातत्वविदों के अनुसार, इसका इतिहास 389 ईस्वी तक जाता है।
-
इसे दुनिया के सबसे पुराने मौजूद मंदिरों में से एक बनाता है। मंदिर के गर्भ गृह में एक पंचमुखी शिवलिंग है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसका रंग सूर्य की स्थिति के अनुसार बदलता रहता है।
-
यह भारत के 51 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। मंदिर में नवरात्रि और शिवरात्रि के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। (Photo Credit: Rishab Shetty/Insta)
-
वहीं, अगर फिल्म की बात करें, तो यह 2 अक्टूबर को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज हुई थी। (Photo Credit: Rishab Shetty/Insta)
