-
आज पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर सिनेमाघरों में कई फिल्में भी रिलीज हुई हैं। लेकिन यहां जानते हैं उन 8 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में जो 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी और जमकर कलेक्शन किया था। (Prime Video)
-
शोले
साल 1975 में आई अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म शोले भी 15 अगस्त को ही रिलीज हुई थी। 2-3 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उस समय में 35 करोड़ का कलेक्शन किया था। (Prime Video) -
तेरे नाम
सलमान खान स्टारर फिल्म तेरे नाम 15 अगस्त 2023 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 15.14 करोड़ का कलेक्शन किया था। (Prime Video) -
एक था टाइगर
सलमान खान की साल 2012 में आई फिल्म एक था टाइगर भी 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। 75 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 335 करोड़ का कलेक्शन किया था। (Prime Video) -
सिंघम रिटर्न
अजय देवगन स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंघम रिटर्न्स 15 अगस्त 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 50-65 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 255-302 करोड़ का कलेक्शन किया था। (Jio Cinema) -
सत्यमेव जयते
15 अगस्त 2018 को रिलीज हुई सत्यमेव जयते को बनाने में सिर्फ 38 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 110 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। (Prime Video) -
गोल्ड
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म गोल्ड आज ही के दिन 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 158 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। (Prime Video) -
मिशन मंगल
अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म मिशन मंगल भी आज ही के दिन 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट 32 करोड़ था और बॉक्स ऑफिस पर इसने करीब 290 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। (Hotstar) -
बटला हाउस
जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस भी आज ही के दिन साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने करीब 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
